‘राजा भैया का दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा’, कुंडा में बोले बृजभूषण शरण सिंह

सुनील यादव

• 10:00 AM • 18 Nov 2026

कुंडा के बेंती राजभवन में रामकथा के मंच से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राजा भैया के दबदबे की तारीफ की. उन्होंने कहा कि राजा भैया का दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा. उनके बयान को 2027 की सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है.

Brij Bhushan Sharan Singh Statement On Raja Bhaiya

Brij Bhushan Sharan Singh Statement On Raja Bhaiya

Google CTA

Brij Bhushan Sharan Singh Statement On Raja Bhaiya: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित कुंडा के बेंती राजभवन में चल रही बागेश्वर धाम की श्रीराम कथा के मंच से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राजा भैया को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने खुले मंच से राजा भैया और उनके परिवार के राजनीतिक प्रभाव की तारीफ की. बृजभूषण ने कहा कि राजा भैया का दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी बना रहेगा. उनके इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कुंडा में हो रही सियासी हलचल से जोड़कर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

मंच से राजा भैया का किया जिक्र

बेंती राजभवन में कथा के मंच पर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने राजा भैया को संबोधित करते हुए कहा, 'भगवान करें आपका दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा. राजा भैया का दबदबा पहले भी था, इनके पिता जी का दबदबा पहले भी था, आज भी है, आगे भी रहेगा.' इस दौरान मंच पर मौजूद लोगों और कथा में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया.

यह भी पढ़ें- 'कथा रोकेंगे तो नमाज भी रोकनी पड़ेगी', धीरेंद्र शास्त्री का बयान खूब चर्चा में, रामकथा के लिए अखिलेश को भी दिया न्योता

सनातन धर्म पर क्या बोले?

बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन में सनातन धर्म का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'सनातन द्वापर में था, त्रेता में था, सतयुग में था. ऐसे ही सनातन कलयुग में भी है. सनातन किसी की दया पर नहीं है. इसका इतिहास सतयुग से शुरू होता है.' उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति को अपने धर्म और इतिहास की जानकारी नहीं है, उसे पहले अपना इतिहास खोजना चाहिए. बृजभूषण के मुताबिक, 'हमारा था, है और रहेगा.'

धीरेंद्र शास्त्री के बयान का किया बचाव

बृजभूषण ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बयान का भी बचाव किया. उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों ने उनकी बात पूरी नहीं सुनी. बृजभूषण ने बताया, 'पहले मैं भी भ्रम में था, लेकिन पूरी कथा सुनने के बाद भाव समझ आया. उनका भाव किसी का अपमान करने का नहीं था. जिसकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी.' बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह राजा भैया के न्योते पर कथा में पहुंचे थे. उन्होंने कहा था, 'राजा भैया हमारे सुख-दुख के साथी हैं, उनके यहां कथा में तो जाना ही पड़ेगा. हमारे बिना कथा पूरी कहां होगी.' उनके इस संबोधन के बाद बेंती की रामकथा को 2027 से पहले कुंडा में सियासी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव की पोस्ट पर धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार, अब गोंडा में दिया ये जवाब