Chandauli News: दुलहीपुर में सिक्स लेन परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, 82-82 फीट पैमाइश शुरू,दुकानों और भवनों पर लगे लाल निशान

Newzo

• 02:36 PM • 07 Aug 2026

Chandauli Traffic Police Update: दुलहीपुर बाजार में पड़ाव से गोधना मोड़ तक प्रस्तावित सिक्स लेन परियोजना के लिए प्रशासन और पीडब्ल्यूडी ने पैमाइश तेज कर दी. दोनों पटरियों पर 82-82 फीट जमीन की माप कर प्रभावित भवनों और दुकानों पर लाल निशान लगाए गए. परियोजना में सर्विस रोड और पक्के नालों का भी निर्माण होगा.

दुलहीपुर में सिक्स लेन परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, 82-82 फीट पैमाइश शुरू,दुकानों और भवनों पर लगे लाल निशान

दुलहीपुर में सिक्स लेन परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, 82-82 फीट पैमाइश शुरू,दुकानों और भवनों पर लगे लाल निशान

Google CTA

Chandauli Traffic Police Update: पड़ाव से गोधना मोड़ तक प्रस्तावित सिक्स लेन सड़क निर्माण परियोजना को लेकर शुक्रवार को दुलहीपुर बाजार में प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने पैमाइश का कार्य तेज कर दिया. कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने दोनों पटरियों पर 82-82 फीट जमीन की माप करते हुए प्रभावित भवनों और दुकानों पर लाल निशान लगाए. ये निशान अधिग्रहण की सीमा को दर्शाने के लिए लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें...

परियोजना के तहत सिक्स लेन सड़क के साथ दोनों ओर सर्विस रोड और पक्के नालों का भी निर्माण कराया जाएगा. इससे भविष्य में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है.

गौरतलब है कि सिक्स लेन निर्माण को लेकर पहले दुलहीपुर बाजार के कई दुकानदारों और भवन स्वामियों ने अपने निर्माण बचाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. मामला न्यायालय तक पहुंचने के कारण करीब तीन माह तक निर्माण प्रक्रिया प्रभावित रही. न्यायालय के निर्णय के बाद अब विभाग ने परियोजना पर दोबारा तेजी से काम शुरू कर दिया है.

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा, जबकि जिन लोगों की निजी भूमि या भवन परियोजना की जद में आएंगे, उन्हें शासन की निर्धारित नीति के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा.

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता पी.एन. त्रिपाठी ने बताया कि दुलहीपुर बाजार में जगह की कमी को देखते हुए सड़क के बीच बनने वाले डिवाइडर की चौड़ाई सामान्य 2.5 मीटर के बजाय 1.5 मीटर रखी गई है. वहीं, दोनों ओर लगभग 12.5-12.5 मीटर क्षेत्र में तीन-तीन लेन की सड़क बनाई जाएगी. विभाग का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक दूर होगी और यातायात अधिक सुगम बनेगा.