आसिफा ने पहले छोटे भाई कामिल फिर जेठ आदिल से किया निकाह, डेढ़ साल बाद कूड़े के गड्ढे से निकली उसकी बॉडी!

UP News: बिजनौर की आसिफा से उसकी मां 1.5 साल से नहीं मिली थी. मां का कहना था कि ससुराल वाले बेटी से मिलने नहीं दे रहे हैं. अब इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है.

Bijnor, Bijnor News, Bijnor Viral News, Bijnor Crime News, Bijnor Crime, UP Viral News, UP Crime, बिजनौर, बिजनौर न्यूज, बिजनौर क्राइम, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम, यूपी वायरल

UP News

संजीव शर्मा

06 Apr 2025 (अपडेटेड: 06 Apr 2025, 12:00 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने आसिफा नाम की युवती का कंकाल कूड़े के ढेर के पास गड्ढा खोदकर निकाला है. मृतका आसिफा पिछले डेढ़ साल साल से लापता थी. पुलिस ने मृतका की हत्या के आरोप में उसके पति, जेठ और चाची को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस ने इस मामले का जो सनसनीखेज खुलासा किया है, उसे जान हर कोई सकते में है. 

यह भी पढ़ें...

जांच में सामने सामने आया है कि आसिफा के निकाह के बाद उसका तलाक हो गया था. फिर उसने अपने जेठ के साथ निकाह कर लिया था. अब आसिफा के पति को लगने लगा था कि उसकी पत्नी का किसी तीसरे के साथ अफेयर चल रहा है. इसी शक की वजह से पति ने अपने छोटे भाई(आसिफा के पहले पति) और अपनी चाची को लेकर अपनी पत्नी आसिफा की हत्या कर दी.

बेटी को खोजते-खोजते थाने पहुंची मां

आसिफा की मां अपनी बेटी से नहीं मिली थी. पिछले डेढ़ साल से अधिक का समय हो चुका था. मगर मां आसमा अपनी बेटी आसिफा से नहीं मिल पा रही थी. ऐसे में अब पीड़ित मां को शक होने लगा था कि उसकी ससुराल वालों ने उसकी बेटी के साथ कुछ गलत कर दिया है. 26 मार्च के दिन मृतका की मां ने बिजनौर के चांदपुर में पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शाकी 5 साल पहले कस्बा बास्टा में रहने वाले कामिल के साथ की थी. फिर कामिल से तलाक हो गया था और कामिल के बड़े भाई आदिल से बेटी का निकाह हुआ था. मगर वह अब अपनी बेटी से नहीं मिल पा रही है. 1 साल से अधिक का समय हो चुका है. पीड़ित मां का आरोप था कि उसकी बेटी के साथ कुछ गलत हो गया है. बता दें कि पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी थी.

ये भी पढें- गीता के श्लोक और बंदूक…संभल जामा मस्जिद के ठीक सामने बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्धाटन आज, अब ये पता चला

सख्त पूछताछ में गजब कहानी पता चली

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसिफा के पति, पूर्व पति समेत कई लोगों से पूछताछ की. सख्त पूछताछ में आसिफा के पहले पति और अब उसके जेठ कामिल और अब उसके पति आदिल टूट गए और पूरी कहानी खुलकर सामने आ गई.

जांच में सामने आया कि आदिल, आसिफा पर शक करने लगा था कि उसका अफेयर किसी और के साथ चल रहा है. उससे लगता था कि आसिफा किसी और से बात करती थी और उसके साथ रिश्ते में थी. इस वजह से आदिल ने अपने छोटे भाई कामिल और चाची चांदनी के साथ मिलकर आसिफा की गला रेतकर हत्या कर दी. शव को नाईवाला से हल्लुपुरा जाने वाले रास्ते पर कूड़े के ढेर के पास गाढ़ दिया. पुलिस ने 3 से 4 फीट खुदाई की तो मृतका की हड्डियां मिली.

पुलिस ने लिया एक्शन

पुलिस ने इस मामले में आदिल, कामिल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी चाची पर भी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.

(ऋतिक राजपूत के इनपुट के साथ)