Barabanki News: असली की जगह फर्जी मालिक बनाकर बेची जमीन, 45 लाख की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Newzo

• 05:45 PM • 11 Jul 2026

Barabanki Crime News: बाराबंकी में फर्जी दस्तावेज तैयार कर असली मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर 45 लाख रुपये की जमीन ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. छह आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की गई है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

 असली की जगह फर्जी मालिक बनाकर बेची जमीन, 45 लाख की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

असली की जगह फर्जी मालिक बनाकर बेची जमीन, 45 लाख की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Google CTA

 Barabanki News: थाना बदोसराय पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी बैनामा कर 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद की है. मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, चन्दवारा निवासी कृष्णावती ने 9 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने 7 मई 2026 को डेरेराजा निवासी बंशीलाल की भूमि का बैनामा कराया था. आरोप है कि असली बंशीलाल की जगह एक व्यक्ति को फर्जी बंशीलाल बनाकर पेश किया गया और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 45 लाख रुपये की ठगी कर ली गई. इसमें 15 लाख रुपये आरटीजीएस तथा 30 लाख रुपये नकद लिए गए.

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गठित टीम ने जांच और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर शनिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पहले वादिनी के पुत्र को 13 बीघा जमीन दिखाई, फिर बंशी नामक व्यक्ति को फर्जी बंशीलाल बनाकर सौदा तय कराया और तहसील सिरौली गौसपुर में कृष्णावती के नाम बैनामा करा दिया. बाद में कब्जा लेने के दौरान धोखाधड़ी का खुलासा हुआ.

गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार वर्मा उर्फ सुशील, रविनन्दन द्विवेदी, विनोद कुमार, राजकुमार, नन्दकिशोर तथा बंशी शामिल हैं. यह कार्रवाई सीओ गरिमा पंत थानाध्यक्ष रामऔतार राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की.