Ballia News: राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर मचा बवाल, सांसद रमाशंकर विद्यार्थी का बड़ा बयान- राम मंदिर में चोरी नहीं सीधे डकैती हुई है

Newzo

• 05:38 PM • 02 Jul 2026

Ballia Politics News: राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर उठे विवाद के बीच बलिया पहुंचे सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने भाजपा और मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर मचा बवाल, सांसद रमाशंकर विद्यार्थी का बड़ा बयान- राम मंदिर में चोरी नहीं सीधे डकैती हुई है

राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर मचा बवाल, सांसद रमाशंकर विद्यार्थी का बड़ा बयान- राम मंदिर में चोरी नहीं सीधे डकैती हुई है

Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम के मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर मचे बवाल के बीच बलिया पहुंचे सलेमपुर लोक सभा सीट से सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने भारतीय जनता पार्टी और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला है. सांसद ने इस घटना को चोरी नहीं बल्कि करोड़ों की डकैती करार दिया है.

यह भी पढ़ें...

बड़ी मछली छोटी मछली को बचा रही है

सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि मंदिर में जो कुछ भी हुआ वह मामूली चोरी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर ट्रस्ट और सरकार मिलकर इस मामले में लीपापोती कर रहे है. सांसद ने कहा एफआईआर हुई है, लेकिन किस पर? सिर्फ ढोने वाले मजदूर और ड्राइवर पर. बड़ी मछलियां छोटी मछली को बचा रही है. सबको पता है कि वह बड़ी मछलियां कौन है, लेकिन सरकार उनके दबाव में या किसी डर के कारण अपने ही लोगों को फंसा रही है.

चढ़ने के पैसे से भाजपा का कार्यालय तो नहीं बन रहा

सबसे चौंकाने वाला दावा करते हुए सांसद ने कहा कि जनता के बीच यह चर्चा आम है कि भगवान श्री राम के चढ़ावे से जो करोड़ों की डकैती हुई, उस पैसे का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी के चुनावी खर्चों और पार्टी कार्यालय बनाने में किया गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, चढ़ावा मर्यादा पुरुषोत्तम था और चर्चा है कि उसे भाजपा का दफ्तर बन रहा था और चुनाव लड़ा जा रहा था.

सपा सरकार आते ही सब जेल में होंगे

सांसद ने दो टूक में कहा कि मौजूदा सरकार में इन अपराधियों को सजा मिलना नामुमकिन है, क्योंकि खेल बहुत बड़ा है. उन्होंने हुंकार भरी, जिस दिन उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी यह सारे अपराधी जेल की सलाखों के पीछे होंगे. जो भी धनराशि चोरी हुई है, वह वापस मंदिर ट्रस्ट के काम आएगी. हम अयोध्या में श्रीराम का ऐसा मंदिर बनाएंगे जो ग्लोबल स्तर पर होगा.

पीडीए बनाम एनडीए की जंग

आगामी राजनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट नहीं जीत महत्वपूर्ण है. पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक पूरी तरह से तैयार है और इस बार एनडीए का सफाया तय है. उन्होंने भाजपा पर पीडीए से घबराने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के नेता अब बौखला गए हैं.

मीडिया की आजादी पर सवाल

सांसद ने प्रदेश में लोकतंत्र की स्थिति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को हाउस अरेस्ट करना और मीडिया पर प्रतिबंध लगाना यह दिखाता है कि सरकार डरी हुई है. अब सिर्फ वही खबर चलेगी जो सरकार के पक्ष में होगी, विपक्ष की आवाज को जेल में डाल दिया जाएगा.

पीडीए की लड़ाई लड़ने वालों के लिए सपा का दरवाजा खुला, लेकिन ओमप्रकाश राजभर के लिए बन्द

ओवैसी द्वारा सपा से सम्मान पूर्वक गठबन्ध की पेशकश किये जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि जोभी पीडीए की लड़ाई में साथ आएगा उसका स्वागत है लेकिन ये तय है कि बंगाल की तरह से बाबरी मस्जिद बनाने वाला कोई न आये, हुमायु कबीर चुनाव से एक महीने पहले बाबरी मस्जिद बनाने बंगाल में आ गया था, वो दोनों सीट जीत गया, तो क्या बाबरी मस्जिद बन गया? ऐसी खबरे बहुत चलेंगी, बस एक खबर है पीडीए अपनी सरकार बनाने जा रहा है.
 
उन्होंने कहा वही ओमप्रकाश राजभर द्वारा लगातार अखिलेश यादव पर दिए जा रहे तीखे बयानों पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीडीए से घबराई हुई है, इस लिए खुद नही बोल रही है. भारतीय जनता पार्टी के पास जो टपोरी नेता है, जो गुलाम पीडीए है उनकी आईडी वो खुद नही चला रहे है उनकी आईडी सूचना अधिकारी चला रहे है. कहा समाजवादी पार्टी में आने का उपाय हो रहा है, उन्हें जब भाजपा में जाना था योगी योगी-मोदी के खिलाफ बोल रहे थे, अब वो सपा में आने वाले है, लेकिन समाजवादी पार्टी का दरवाजा उनके लिए हमेशा से बन्द है.