Ballia News: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बागी बलिया में पीडीए का शक्ति प्रदर्शन, नीरज सिंह गुड्डू बोले- 2027 में अबकी बार अखिलेश सरकार

Ballia Politics News: बलिया में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण, फल वितरण और 51 किलो का केक काटकर कार्यक्रम आयोजित किया. सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पीडीए की ताकत का दावा किया और 2027 में अखिलेश सरकार बनने की बात कही.

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बागी बलिया में पीडीए का शक्ति प्रदर्शन, नीरज सिंह गुड्डू बोले- 2027 में अबकी बार अखिलेश सरकार

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बागी बलिया में पीडीए का शक्ति प्रदर्शन, नीरज सिंह गुड्डू बोले- 2027 में अबकी बार अखिलेश सरकार

Newzo

• 06:00 PM • 01 Jul 2026

follow google news

Ballia News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बलिया में बेहद खास और अलग अंदाज में मनाया गया. जिले की सातों विधानसभा में सपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ पीडीए का झंडा बुलंद किया. कहीं वृक्षारोपण हुआ, तो कहीं अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे गए. वही बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सहतवार नगर पंचायत में सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने 51 किलो का केक काटकर अखिलेश यादव के जन्मदिन को उत्सव की तरह मनाया.

यह भी पढ़ें...

पीडीए है हमारी ताकत

बांसडीह के सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने कहा आज हमारे पीडीए के महानायक अखिलेश यादव का जन्मदिन हैं. हमने संकल्प लिया है कि पीडीए परिवार का हर सदस्य एक पौधा लगाएगा. आज हमने 1100 पौधे बांटे हैं. नीरज सिंह गुड्डू ने पीडीए की परिभाषा समझाते हुए कहा, पीडीए का मतलब सिर्फ पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक ही नहीं बल्कि आधी आबादी और अगड़ों में भी वे लोग हैं जो इस सरकार से पीड़ित और दुखी है.

भाजपा पर बरसे नीरज सिंह गुड्ड

भाजपा पर हमला बोलते हुए सपा नेता ने कहा, विपक्ष पीडीए से घबरा गया है, इसलिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहा है, यह लोग कहते हैं राम को हम लाए हैं, अरे पूरी दुनिया को राम ने लाया है. चंदा चोरी और बिना दूल्हे की शादियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है.

विकास के मुद्दे पर घेरी सरकार

नीरज सिंह गुड्डू ने बलिया की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा बलिया के अस्पतालों में न डॉक्टर हैं, न जांच की सुविधा, मैरिज रेफर होकर बनारस और मऊ जाने को मजबूर है. बिजली की अघोषित कटौती और किसने की फसल बर्बादी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आपदा में केवल फोटो खिंचवाई गई, अनुदान नहीं मिला. क्षेत्र में बाढ़ के समय बने ठोकर पहली बारिश में ही धंस गए, जो प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोलते हैं. उन्होंने बाढ़ और सिंचाई विभाग को चेतावनी दी कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो सिंचाई विभाग और तहसील का घेराव किया जाएगा.

2027 में अखिलेश ही मुख्यमंत्री

अंत में नीरज सिंह गुड्डू ने हुंकार भरते हुए कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है. बलिया में अब तक का सबसे ज्यादा विकास अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में हुआ था और आने वाले 2027 में फिर मुख्यमंत्री बनेंगे.