Ballia News: सपा विधायक जयप्रकाश अंचल का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- निष्पक्ष नहीं, चोरों को बचाने में व्यस्त है बीजेपी

Ballia Political News: बलिया से सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और निष्पक्षता को लेकर तीखा हमला बोला. कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. सरकार पर चोरों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया.

सपा विधायक जयप्रकाश अंचल का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- निष्पक्ष नहीं, चोरों को बचाने में व्यस्त है बीजेपी

सपा विधायक जयप्रकाश अंचल का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- निष्पक्ष नहीं, चोरों को बचाने में व्यस्त है बीजेपी

Newzo

• 02:12 PM • 30 Jun 2026

follow google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बैरिया विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक जयप्रकाश अंचल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उनकी टीम को हाउस अरेस्ट किए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा विधायक ने सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं. 

यह भी पढ़ें...

लूटने में मशगूल है सरकार

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार और भ्रष्टाचारी मिलकर लूटने में मशगूल हैं. आंचल ने सवाल किया कि यदि इन लोगों को सरकार का संरक्षण प्राप्त नहीं होता, तो अब तक दोषियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई?

राम के दर्शन पर प्रतिबंध लगाना गलत

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और हाउस अरेस्ट पर नाराजगी जाहिर करते हुए सपा विधायक ने कहा, जो भी दल इस मुद्दे को उठा रहा है, सरकार को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलानी चाहिए. कांग्रेस के नेता रामलला के दर्शन करने जा रहे थे और साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे ऐसे में उन्हें रोकना या दर्शन पर प्रतिबंध लगाना सरासर गलत है. 

चोरों को बचाने का काम कर रही सरकार

जयप्रकाश अंचल ने सीधे शब्दों में कहा कि यदि सरकार वास्तव में निष्पक्ष होती तो अब तक दोषियों को जेल भेज दिया गया होता, उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, यह सरकार निष्पक्षता पर विश्वास ही नहीं करती है. 

इसकी प्राथमिकता सिर्फ चोरों और भ्रष्टाचारियों को बचाने की है. सपा विधायक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है और कानून व्यवस्था तथा भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है.