Ballia News: जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम सख्त, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी, कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Ballia Administration News: बलिया में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने पाइपलाइन और निर्माण कार्यों का सत्यापन कराने तथा किसी भी अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी.

जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम सख्त, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी, कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम सख्त, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी, कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Newzo

01 Jul 2026 (अपडेटेड: 02 Jul 2026, 09:33 AM)

follow google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन एवं हर घर नल योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विकासखंडों में चल रहे परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें...

समीक्षा के दौरान विकासखंड बेलहरी में पानी की टंकी निर्माण की प्रगति धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई. संबंधित अधिकारियों ने बताया कि टंकी निर्माण का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 50 प्रतिशत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए. विकासखंड बांसडीह के ग्राम सेरिया में सीडब्ल्यूआर एवं कैंप हाउस का निर्माण कार्य प्रगति पर है.

वहीं पाइपलाइन बिछाने के संबंध में कार्यदायी संस्था ने बताया कि कुल 500 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी थी, जिसमें केवल 08 किलोमीटर का कार्य शेष है. इसके पूरा होने पर 334 गांवों तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी.

विकासखंड हनुमानगंज के हैबतपुर में इंटेक निर्माण का 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. इसके अलावा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) का 50 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है, जबकि सीडब्ल्यूआर, कैंप हाउस एवं ओवरहेड टैंक (ओएचटी) का कार्य भी प्रगति पर है. विकासखंड मनियर में इंटेक वेल, डब्ल्यूटीपी, सीडब्ल्यूआर और ओएचटी का निर्माण कार्य जारी है.

यहां पाइपलाइन बिछाने का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई
जिलाधिकारी ने तीनों कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि वे ब्लॉकवार एवं ग्रामवार पाइपलाइन निर्माण कार्य की सूची उपलब्ध कराएं, ताकि उसका सत्यापन कराया जा सके. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी मिलने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि योजना से संबंधित यदि किसी प्रकार की समस्या या बाधा हो तो उसे लिखित रूप में उपलब्ध कराया जाए, ताकि उसका समय पर समाधान किया जा सके.

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.