Ballia Rape Case: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, बलिया पुलिस ने आरोपी सागर गोड़ को किया गिरफ्तार

Ballia News Today: बलिया में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने और धमकी देने के आरोप में फरार चल रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को महुआ मोड़ से दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Ballia Crime News

Newzo

• 04:13 PM • 02 Jun 2026

follow google news

Ballia News Today: उत्तर प्रदेश के बलिया में थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक बीते 30 मई को पीड़िता ने थाना कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता का आरोप था कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69,352, 351(3) के तहत अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज 2 जून को कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह अपनी टीम कांस्टेबल विशाल पांडेय और कांस्टेबल इंद्रपाल के साथ क्षेत्र में चेकिंग और वांछितों की तलाश में थी. इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और महुआ मोड़ के पास से शाम के समय अभियुक्त को धर दबोचा.

पुलिस की गिरफ्तार में आए आरोपी की पहचान सागर कुमार गोड़ उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है जो प्रमोद कुमार गोड़ का पुत्र है और मूल रूप से मिड्ढी थाना कोतवाली का निवासी है और वर्तमान में परिखरा थाना बांसडीह रोड में रह रहा था.

बलिया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अभियुक्त सागर कुमार गोड़ के खिलाफ थाने में नियमानुसार कानूनी औपचारिकताएं और विधिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है.