Ballia News: बलिया में अवैध होटल और गेस्ट हाउस पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,महावीर लॉज सील, संचालकों में मचा हड़काम

Newzo

• 04:56 PM • 08 Jun 2026

Illegal Hotels in Ballia: दिल्ली अग्निकांड के बाद बलिया प्रशासन ने अवैध होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है. छापेमारी के दौरान एक लॉज को सील किया गया, जबकि कई संचालकों को नोटिस जारी किए गए. कार्रवाई से होटल व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Ballia Guest House Raid

Ballia Guest House Raid

Google CTA

Illegal Hotels in Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया में दिल्ली के अग्निकांड के बाद सबक लेते हुए आखिरकार जिला प्रशासन की नींद टूट गई है. सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से संचालित होटल गेस्ट हाउस और लॉज के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें...

प्रशासन की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड, वैशाली रोड और धर्मशाला रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले पांच संदिग्ध गेस्ट हाउस को जांच के दायरे में लिया गया.

सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में विक्रम गैस एजेंसी की गली में स्थित महावीर लाज को अवैध पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया. वहीं अन्य चार गेस्ट हाउस संचालकों को प्रशासन ने कड़ी चेतावनी देते हुए अपना कागजात दुरुस्त करने के लिए 15 दोनों का अल्टीमेट दिया है. प्रशासन की सख्ती का आलम यह रहा की छापेमारी की भनक लगते ही कई गेस्ट हाउस संचालक अपने परिसरों में ताला जड़कर मौके से फरार हो गए.

सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है की सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर अवैध रूप से संचालित किसी भी प्रतिष्ठान को बख्सा नहीं जाएगा. भविष्य में भी यह छापेमारी निरंतर जारी रहेगी. 

आपको बता दे की सैकड़ो की संख्या में अवैध होटल, गेस्ट हाउस जिले में संचालित किये जा रहे हैं जो मानक विहीन है. मजिस्ट्रेट ने बताया कि 49 संचालकों के बीच केवल 19 संचालकों का सराय एक्ट के तहत पंजीकृत है. बाकी संचालको को नोटिस जारी किया जा रहा है. इसके अलावा कोई भी अवैध रूप से पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी.