Ballia Crime News: सफेद कार, झंडा भाजपा का और काम लुटेरे का, थाना दुबहड़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Ballia Snatching Case: बलिया में भाजपा का झंडा लगी सफेद कार जब पुलिस के शिकंजे में आई तो कहानी राजनीति नहीं, अपराध की निकली. डैशबोर्ड से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ और आरोपी गिरफ्तार हो गया. अब फरार साथी की तलाश जारी है, जबकि झंडे वाली कार भी पुलिस ने सीज कर दी.

Ballia Police

Ballia Police

Newzo

• 05:49 PM • 08 Jun 2026

follow google news

Ballia Snatching Case: उत्तर प्रदेश के थाना दुबहड़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने छिनैती और झपट्टामारी की एक घटना में संचालित एक अभिव्यक्त को गिरफ्तार किया है. इस दौरान आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई कर को भी बरामद कर लिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि सफेद कार पर भाजपा का झंडा लगा है.

यह भी पढ़ें...

जनेश्वर मिश्र सेतु पर बिछाया जाल

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में धारा 304 बीएनएस से सम्बंधित घटना में इस्तेमाल की गई कार से एक आरोपी बिहार भागने की फिराक में है और जनेश्वर मिश्र सेतु की ओर आने वाला है. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुबहड़ पुलिस ने सेतु पर सघन चेकिंग अभियान चलाया.

भाजपा का झंडा लगे सफेद लग्जरी कार से बरामद हुआ लुटा गया मोबाइल

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सन्दिग्ध सफेद रंग की कार को रोका जिसपर भाजपा का झंडा लगा हुआ था.तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड से एक वीवो मोबाइल फोन बरामद हुआ. पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम दीपक यादव पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र यादव, निवासी शंकरपुर थाना बांसडीह रोड बताया. अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने 2 जून को अपने साथी विशाल गौड़ के साथ मिलकर एक ई-रिक्शा चालक से यह मोबाइल छीना था.

कार सीज, साथी की तलाश जारी

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बी एन एस की बढ़ोतरी की है.घटना में इस्तेमाल की इटियॉस क्रॉस कार, जिस पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है, उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है, जबकि उसके फरार साथी विशाल गौड़ की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.