Ballia News: बलिया के बहेरी गांव में सड़क बनी मुसीबत, बारिश में पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

Newzo

• 02:22 PM • 08 Jun 2026

Ballia Baheri Road Problem: बलिया के बहेरी गांव में जर्जर सड़क और कीचड़ से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है. बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं. जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सरफराज खान ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर सड़क की तत्काल मरम्मत और अस्थायी आवागमन व्यवस्था कराने की मांग की है.

 Ballia Village News

Ballia Village News

Google CTA

 Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में हनुमानगंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा बहेरी के ग्रामीण इन दोनों एक जर्जर सड़क से भारी परेशान है. सड़क की बदहाली का आलम यह है की बारिश के मौसम में वहां से पैदल चलना तो दूर, दो पहिया वाहनों का गुजरना भी दूभर हो गया है. इस समस्या के समाधान के लिए अब जिला पंचायत सदस्य वार्ड नम्बर-51 के प्रतिनिधि सरफराज खान उर्फ मिंटू खान ने विकास भवन पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है.

यह भी पढ़ें...

नाली निर्माण के बाद सड़क की खोदाई ने बढ़ाई मुश्किलें

सरफराज खान ने बताया कि बहेरी गांव में जिला पंचायत निधि से नाले का निर्माण कराया गया था. उस दौरान सीसी रोड और नाले का काम एक साथ करना संभव नहीं था. इसलिए फिलहाल सिर्फ नाले का निर्माण हुआ. खान ने बताया कि नाला निर्माण के दौरान की गई खुदाई की मिट्टी को हटाया नहीं गया था. स्थानीय निवासियों के आग्रह और शादी विवाह के मौसम को देखते हुए उन्होंने स्वयं उसे मिट्टी को सड़क के बराबर करवा दिया था.

बारिश ने राहगीरों के लिए पैदा किया खतरा

सरफराज खान ने बताया कि वर्तमान में आस-पास के घरों का और बारिश का पानी होने के कारण वहां की मिट्टी अब गीली होकर कीचड़ में तब्दील हो गई है. सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर आए दिन राहगीर, साइकिल सवार और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है.

ग्राम प्रधान पर उदासीनता का आरोप

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने पूर्व में ग्राम प्रधान से भी चर्चा की थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया. जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है.

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

सरफराज खान ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है की बारिश के आगामी दो-तीन महीनों के लिए इस सड़क पर काम से कम आने-जाने लायक अस्थाई रास्ते की व्यवस्था की जाए. उन्होंने स्पष्ट किया की सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव जिला कार्य योजना में पहले ही भेजा जा चुका है और स्वीकृत की प्रतीक्षा है.

ज्ञात हो कि इससे पहले 13 मई को भी जिला पंचायत सदस्य द्वारा अपर मुख्य अधिकारी को पत्र लिखकर अयूब के मकान से मुनीर के मकान तक लगभग 200 मीटर सीसी रोड और प्रेमचक उर्फ बहेरी से नाली निर्माण की मांग की गई थी. अब ग्रामीण मांग कर रहे है कि स्थानीय प्रशासन इस मामले को गम्भीरता से ले और जल्द से जल्द लगभग 100 मीटर के इस जर्जर हिस्से की मरम्मत कराकर आवागमन को सुगम बनाये.