Ballia Crime News: 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, गोरखपुर से आजमगढ़ तक फैला था नेटवर्क, बलिया पुलिस ने तमंचे समेत दबोचा

Ballia Crime News: बलिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है.आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ. गोवध, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर मामलों में वांछित अपराधी का नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ था.

Ballia News

Ballia News

Newzo

• 02:31 PM • 06 Jun 2026

follow google news

 Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और गो-तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बलिया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. थाना बैरिया पुलिस ने 25000 रुपये के इनामी और शातिर गो- तस्कर को अवैध सलहा के साथ धर दबोचा है. पकड़ा गया आरोपी पिछले काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा था.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के मुताबिक बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि 25000 रुपये का इनामी गो- तस्कर बैरिया इलाके में किसी काम से आया हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिन बाबा स्थान, शोभा छपरा मार्ग पर घेरा बंदी की.

बीती देर रात पुलिस ने संदिग्ध हालत में दिख रहे युवक को दबोच लिया. जब उसकी जमा तलाशी ली गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए. अभियुक्त के पास एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान रामबुझ यादव उर्फ विपिन यादव उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई. वह ज्ञानप्रकाश यादव उर्फ झिन्नु यादव का बेटा है और मुख्य रूप से ग्राम कोहड़ा, थाना शाहगंज कोतवाली जनपद जौनपुर का निवासी है.

आरोपी के खिलाफ 17 दिसंबर 2025 को थाना बैरिया में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम धारा 3/5A/8 और पशु क्रूरता अधिनियम धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. तब से ही पुलिस को उसकी तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हाजर रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

जौनपुर, आजमगढ़ से लेकर गोरखपुर तक फैला है क्राइम नेटवर्क

गिरफ्तार रामबुझ यादव कोई नौसिखिया अपराधी नहीं है, बल्कि वह एक पेशेवर और हिस्ट्री सीटर किस्म का अपराधी है. पुलिस द्वारा खंगालने गए अपराधीक  इतिहास में सामने आए कि उसके खिलाफ यूपी के अलग-अलग जिलों में कुल 8 गंभीर मुकदमे दर्ज है. इनमें गोवध, पशु क्रूरता, जानलेवा हमला (धारा 307) और गैंगस्टर एक्ट जैसी संगीन धाराएं शामिल है. अभियुक्त के खिलाफ बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, गोरखपुर, अमेठी,उन्नाव जैसे जनपदों में आपराधिक मुकदमा दर्ज है.

बैरिया क्षेत्राधिकार फहीम कुरैशी ने बयान जारी कर बताया कि आरोपी के ऊपर ₹25000 का इनाम घोषित था. आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकता पूरी कर ली है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. इस बड़ी कामयाबी से बलिया पुलिस ने अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि कानून के हाथ से बचना नामुमकिन है.