CCTV में कैद हुई 'कातिल' कार... आगरा के कारोबारी असगर अली केस में सामने आया जालौन कनेक्शन

आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत के मामले में पुलिस ने धारा 106(1) के तहत केस दर्ज किया है. परिजनों ने एक GST अधिकारी और उनके पति पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है.

यूपी तक

• 11:39 AM • 10 Apr 2026

follow google news

आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. परिजनों का आरोप है कि असगर अली की मौत कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश का नतीजा है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 106(1) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और संभावित आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

यह भी पढ़ें...

सीसीटीवी में दिखी जालौन नंबर की कार

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक संदिग्ध कार असगर अली को टक्कर मारकर भागती हुई नजर आ रही है. जांच में पता चला है कि इस कार की नंबर प्लेट जालौन जिले की है. परिजनों का दावा है कि कार चालक ने टक्कर मारने के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने की जहमत तक नहीं उठाई, जो इस घटना को हिट एंड रन के बजाय हत्या की ओर इशारा करता है.

GST अधिकारी और उनके पति का नाम आया सामने

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब परिजनों ने GST अधिकारी निवेदिता सिंह, उनके पति और कुछ अन्य लोगों पर साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए. परिवार का कहना है कि असगर अली की हत्या के पीछे किसी रंजिश या मिलीभगत की संभावना है. पुलिस इन सभी नामों को केंद्र में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है.

आगरा पुलिस की कई टीमें फरार कार और उसके ड्राइवर की तलाश में जुटी हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावना को नकारा नहीं जा सकता. पुलिस हर उस कड़ी को जोड़ रही है जो असगर अली को उस वक्त उस स्थान तक ले आई. मामले में शामिल किसी भी रसूखदार को बख्शा नहीं जाएगा.