पेट में जिन्न का बच्चा है.. मंदिर बुलाकर तांत्रिक संतोषी ने लड़की के उतरवाए कपड़े और फिर गंदी हरकत का बना लिया वीडियो

अरविंद शर्मा

02 Jan 2026 (अपडेटेड: 02 Jan 2026, 09:06 AM)

आगरा में एक तांत्रिक ने अंधविश्वास का ऐसा जाल बुना कि एक हंसता-खेलता परिवार तबाह होने की कगार पर पहुंच गया. नाबालिग लड़की के पेट में 'जिन्न का बच्चा' होने का खौफ दिखाकर न केवल परिवार से लाखों की ठगी की गई बल्कि किशोरी के साथ अश्लील हरकतें भी की गईं.

Agra Tantrik Crime

Agra Tantrik Crime

Google CTA

Agra Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक तांत्रिक रैकेट की दाई ने नाबालिग लड़की के पेट में 'जिन्न का बच्चा' होने की बात कहकर पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया.दाई ने परिवार को यह भी बताया कि नाबालिग लड़की की इस कथित बीमारी का इलाज सिर्फ संतोषी उर्फ भैरों बाबा ही कर सकते हैं. डर और अंधविश्वास के चक्कर में फंसकर परिवार वालों ने बिना किसी मेडिकल जांच के लड़की को कथित तांत्रिक के पास भेज दिया. इसके बाद जो हुआ वह जानकर कोई भी सिहर उठेगा.

यह भी पढ़ें...

पेट में जिन्न का बच्चा कहकर डराया

अंधविश्वास में डूबे परिजनों ने बिना किसी मेडिकल जांच के तांत्रिक से संपर्क किया जिसने पूजा के नाम पर उन्हें अमरपुरा स्थित भैरों मंदिर बुलाया. तांत्रिक की बातों में आकर लड़की के पिता, 16 साल की नाबालिग लड़की, 20 साल का बेटा और एक 19 साल की भतीजे मंदिर पहुंच गया.पूजा के दौरान तांत्रिक, उसकी पत्नी और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला ने मिलकर पीड़ित के पिता को यह कहकर और डराया  कि नाबालिग लड़की 6 महीने की गर्भवती है और गर्भ जिन्न का है जिससे लड़की की जान को खतरा बताया गया.

बदनाम करने का डर दिखाकर वसूले गए 3 लाख

आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक ने नाबालिग लड़की को मंदिर परिसर में ही बने एक कमरे में ले जाकर जबरन कपड़े उतरवाए. लड़की द्वारा विरोध किए जाने पर तांत्रिक और महिला सहयोगियों ने उसे और उसके परिवार को धमकाया कि यदि बात नहीं मानी गई तो पूरे गांव में बदनाम कर दिया जाएगा. यह भी आरोप लगाया गया है कि तांत्रिक ने नाबालिग के साथ अश्लील व घिनौनी हरकतें कीं और उसकी नग्न अवस्था का वीडियो भी बनाया. इस दौरान लड़की और परिवार को दो दिन तक अंधविश्वास और धमकियों के जरिए वहीं रोके रखा गया.

तीन के खिलाफ नामजद FIR 

डर और बदनामी के भय में तांत्रिक और उसके साथियों ने पीड़ित परिवार से करीब तीन लाख रुपये की अवैध वसूली भी कर ली.घटना के बाद जब पीड़ित पक्ष ने पैसे वापस मांगने और झूठी अफवाह फैलाने पर माफी की बात कही तो आरोपियों ने मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां दीं.फिलहाल इस मामले में संतोषी उर्फ भैरों बाबा, उसकी पत्नी और एक अन्य तांत्रिक की पड़ोसी के खिलाफ नामजद FIR की गई है.