आगरा में पुलिस कांस्टेबल मोनू ने ही हर्षवर्धन को किया किडनैप और मांगने लगा 5 लाख की फिरौती! ये तो गजब हो गया

यूपी तक

• 04:54 PM • 26 Sep 2025

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सिपाही मोनू तालान को किडनैपिंग और फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है.

Agra News

Agra News

Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सिपाही मोनू तालान को किडनैपिंग और फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल मोनू तालान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक हर्षवर्धन का अपहरण किया और उसके परिवार से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किडनैप किए गए युवक को सही सलामत बरामद करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपहरण की इस पूरी घटना के पीछे मोनू तालान नाम का एक कांस्टेबल था. मोनू ने अपने दो साथी राहुल सिंह और राजकुमार के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक आगरा के रामपुरा चंद्रसैनी के रहने वाले 22 साल के हर्षवर्धन का इन तीनों ने फिरौती के लिए कथित तौर पर अपहरण कर लिया था. 

बाजार जाते समय हुआ अपहरण

यह घटना उस वक्त हुई जब 22 सितंबर की रात हर्षवर्धन कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहा था. इस दौरान आरोपियों ने हर्षवर्धन को मिलने के बहाने करगिल चौराहा पर बुलाया. लेकिन जब उन्हें पता चला कि उसके पास पैसे नहीं हैं तो उन्होंने उसके परिवार से पैसे ऐंठने की योजना बनाई. इसके बाद आरोपियों ने हर्षवर्धन के फोन से उसके घर पर कॉल करके अपहरण की सूचना दी. साथ ही 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग भी की. 

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए संदिग्धों का पता लगाया और हर्षवर्धन को सुरक्षित रूप से आरोपी के कब्जे से छुड़वा लिया.जांच के दौरान ये भी सामने या कि सैया पुलिस स्टेशन में तैनात मोनू तालान पहले भी अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसे पहले भी सस्पेंड किया जा चुका है

पुलिस ने ये सब बताया

डीसीपी (सिटी) सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए संदिग्धों का पता लगाया और हर्षवर्धन को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया. जबकि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. सोनम कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि 'फिरौती के लिए अपहरण के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बरेली में नमाज के बाद नारेबाजी कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़ाकर क्यों मारने लगी पुलिस?