वाइफ या गर्लफ्रेंड के साथ घूमें नॉर्थ ईस्ट की हसीन वादियां, IRCTC लाया है बेहद सस्ता टूर पैकेज, जानें खर्चा

IRCTC North East Tour Package: आईआरसीटीसी लाया है लखनऊ से नॉर्थ ईस्ट का 7 दिवसीय हवाई टूर पैकेज. 11 से 17 अप्रैल तक शिलॉन्ग, गुवाहाटी और काजीरंगा की सैर, जानें किराया और बुकिंग विवरण.

Shilong

उदय गुप्ता

10 Mar 2026 (अपडेटेड: 10 Mar 2026, 03:30 PM)

follow google news

अगर आप आगामी अप्रैल के महीने में नॉर्थ ईस्ट की हसीन वादियों की सैर करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. यह पैकेज 6 रात और 7 दिन का है जिसे लखनऊ से संचालित किया जाएगा. इस टूर के दौरान पर्यटको को शिलॉन्ग, मावलिनोंग, गुवाहाटी और काजीरंगा जैसे सुंदर इलाकों की सैर कराई जाएगी. यह पैकेज 11 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच तक है. 

यह भी पढ़ें...

क्या हैं इस टूर की विशेषताएं?

इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से गुवाहाटी आने-जाने की व्यवस्था सीधी फ्लाइट से की गई है. साथ ही खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था 3 स्टार होटल में होगी. यात्रा के दौरान 7 सिस्टर्स फॉल्स, नोहकलिका फॉल्स, मावस्मई गुफाएं, एलीफेंट फॉल्स, मावलिननॉन्ग गांव (एशिया का सबसे साफ गांव), लिविंग रूट ब्रिज, दावकी (भारत-बांग्लादेश सीमा), डॉन बॉस्को म्यूजियम, उमियम झील, बारापानी, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मां कामाख्या मंदिर, ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज यात्रा आदि का भ्रमण कराया जाएगा. 

कितना है किराया?

इस टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर 78400 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 56700 रुपये, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 53600 रुपये होगाा. माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 46700 रुपये (बेड सहित). और बिना बेड के 37900 रुपये होगा. 

इस तरह करें बुकिंग 

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं.