मुस्लिम प्रेमिका को लेकर बहन दीपशिखा को 80 और मां को 6 बार चाकू मारने वाला इंजीनियर हार्दिक जेल में ये कैसी हरकत कर रहा?

UP News: अपनी 25 साल की जुड़वां बहन को 80 वार चाकू मारने वाला, उसके पूरे शरीर को चाकू से छलनी कर देने वाला, मुरादाबाद का सॉफ्टवेयर इंजीनियर हार्दिक अब जेल में हैं.

UP News

यूपी तक

10 Mar 2026 (अपडेटेड: 10 Mar 2026, 02:15 PM)

follow google news

UP News: क्या कोई भाई अपनी ही जुड़वां बहन को 80 वार चाकू मार सकता है? उसका पूरा शरीर चाकू से छलनी कर सकता है? मुरादाबाद के सॉफ्टवेयर इंजीनियर हार्दिक ने ये काम कर डाला है. गूगल में काम कर चुके सॉफ्टवेयर इंजीनियर हार्दिक ने अपनी सगी बहन दीप शिखा पर 80 वार चाकू से हमला किया और उसे मार डाला. होली के अगले दिन हार्दिक ने ये कत्ल किया. इसके बाद हार्दिक अपनी मां के ऑफिस गया और सरप्राइज देने के बहाने उन्हें घर लेकर आया. जैसे ही बेटी का शव देख मां की चीख निकली, उसने मां पर भी 6 बार चाकू से हमला बोल दिया. गनीमत ये रही कि आस-पड़ोस के लोग आ गए और मां की जान बच सकी.

यह भी पढ़ें...

मुरादाबाद के बुद्धि विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली नीलिमा की दुनिया पल भर में उजड़ गई. जिन 2 बच्चों को अकेले पाला, कामयाब बनाया, आज उनमें से एक बेटी इस दुनिया में नहीं रही और बेटा अब जेल चला गया है. नीलिमा को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने रिश्तेदार के पास चली गई हैं.

जेल में हार्दिक कर रहा ये हरकत

बता दें कि पुलिस ने हार्दिक को जेल भेज दिया है. मगर जेल में भी वह अजीब हरकत कर रहा है. वह काफी बैचेन है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, वह जेल में मां को याद कर रहा है. अजीब और बहकी बातें कर रहा है. 

जेल में हार्दिक को अपनी मां की याद सता रही है. जिस मां की उसने जान लेने की कोशिश की थी, अब उसे उसकी चिंता है. वह कह रहा है कि अब मां का ध्यान कौन रखेगा? उन्हें कौन संभालेगा? वह जेल में मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों से पूछ रहा है कि अब वह अपने घर कब जा पाएगा? जेल में उसने साथी कैदियों से ये भी बोला है कि उसे इसी बात का डर था कि कहीं उसकी मां अकेली नहीं रह जाए. इसी वजह से वह मां को भी मार देना चाहता था.  

मुस्लिम प्रेमिका को लेकर परेशान था

सामने ये भी आया है कि हार्दिक अपनी मुस्लिम प्रेमिका को लेकर काफी परेशान था. वह पुणे की रहने वाली है. हार्दिक उससे ऑनलाइन बात करता था. दोनों के बीच रिश्ता था. वह उससे शादी करना चाहता था. मगर कुछ महीने पहले उसका उससे ब्रेकअप हो गया था. इसके बाद से हार्दिक डिप्रेशन में चला गया था. हार्दिक को लगता था कि उसकी मां और बहन की वजह से ही उसका ब्रेकअप हुआ है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.