मैनपुरी का रितिक यादव-राजस्थान की रिंकू शर्मा दे बैठे एक दूसरे को दिल, अब इस लव स्टोरी में आया हैरान कर देने वाला ट्विस्ट

पुष्पेंद्र सिंह

09 Mar 2026 (अपडेटेड: 09 Mar 2026, 03:33 PM)

UP News: यूपी के मैनपुरी निवासी रितिक यादव और राजस्थान की रिंकू शर्मा के बीच चल रहा अफेयर चर्चाओं में बना हुआ है. दरअसल इस लव स्टोरी का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है.

Mainpuri, Mainpuri News, Mainpuri Viral Video, Mainpuri Police, Mainpuri Crime, UP News, UP Viral News, Love Marriage, Video of Lover Couple, मैनपुरी, मैनपुरी न्यूज, मैनपुरी वायरल वीडियो

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के कुर्रा थाना स्थित पाय गांव का रहने वाला रितिक यादव राजस्थान के भीलवाड़ा में काम करता था. वहां उसकी मुलाकात रिंकू शर्मा नाम की युवती से हुई. दोनों के बीच प्यार हो गया. इस प्यार की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने स्थानीय पुलिस में रितिक की शिकायत कर दी. पुलिस ने युवक को समझाकर और हिदायत देकर, उसे छोड़ दिया. इसके बाद रितिक वापस अपने गांव आ गया. मगर युवती ने रितिक को नहीं छोड़ा और युवती मैनपुरी में मौजूद रितिक के गांव आ गई. 

यह भी पढ़ें...

दूसरी तरफ राजस्थान पुलिस भी दोनों की तलाश कर रही थी. जब वहां की पुलिस को पता चला कि दोनों यहां हैं तो लोकल पुलिस की सहायता से राजस्थान पुलिस यहां आई और दोनों को बरामद करके, दोनों को थाने ले आई. मगर यहां फिर गजब का ड्रामा देखने को मिला.

लड़की को उठा ले गए उसके परिजन

दरअसल अब इस मामले का वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि युवती के परिजन उसे उठा कर ले गए और गाड़ी में बैठा दिया. इस दौरान युवती चीखती रही, चिल्लाती रही. युवती प्रेमी संग शादी की बात पर अड़ी रही. मगर उसके परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी और उन्होंने युवती को जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठा दिया. वीडियो में उनके साथ राजस्थान पुलिस के पुलिसकर्मी भी दिख रहा हैं.

अब रितिक यादव ने ये कहा

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद प्रेमी रितिक यादव ने कहा, वह और उसकी प्रेमिका बालिग हैं. शादी करना चाहते हैं. उसने पुलिस से मांग की है कि उसकी प्रेमिका को सुरक्षित उसके हवाले किया जाए, जिससे वह शादी कर सके. 

एसपी ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया, राजस्थान पुलिस यहां आई थी. जानकारी दी गई कि युवती की राजस्थान में गुमशुदगी दर्ज की गई थी. इस संबंध में राजस्थान पुलिस यहां आई थी और युवती को लेकर गई है.