24 घंटे में पहुंचने वाला सिलेंडर 7 दिन ले रहा…खाड़ी युद्ध के बीच LPG Cylinder की किल्लत! लखनऊ से आई चौंकाने वाली तस्वीर

UP News: अमेरिका और इजरायल की ईरान के साथ चल रही जंग का असर अब देश में दिखने लगा है. लोगों को एसपीजी सिलेंडर को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

LPG cylinder, Lucknow, LPG cylinder in lucknow, UP news, LPG supply concern Iran war, petroleum supply crisis news, India LPG cylinder, up news, एलपीजी सिलेंडर, यूपी न्यूज, लखनऊ

UP News

समर्थ श्रीवास्तव

10 Mar 2026 (अपडेटेड: 10 Mar 2026, 04:12 PM)

follow google news

UP News: अमेरिका और इजरायल की ईरान के साथ चल रही जंग का असर पर पूरे विश्व में देखने को मिलने लगा है. खाड़ी देशों में युद्ध का असर होने के बाद अब पेट्रोल और तेल की किल्लत देखने को मिल रही है. भारत में भी एलपीजी गैस की किल्लत होने लगी है. आलम ये है कि एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोग लाइन लगा रहे हैं. मगर एलपीजी सिलेंडर आसानी से हाथ नहीं आ रहा है.

यह भी पढ़ें...

लखनऊ मेंघरेलू सिलेंडरों के लिए लगी लंबी लाइन

लखनऊ में दो दिन सेकॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई में देरी हो रही है. होटल, रेस्टोरेंट से लेकर कैटरिंग संचालक परेशान हैं. काम रुकने की स्थिति आ गया है. घरेलू सिलेंडरों की वेटिंग भी बढ़ गई है. बुकिंग के अगले दिन ही पहुंचने वाला सिलेंडर अब 5 से 7 दिन ले रहा है.

परेशान जनता

एजेंसियों के घरेलू सिलेंडरों का कोटा 20 से 25 फीसदी तक घटा दिया गया है. शहर में करीब 105 गैस एजेंसियां हैं. रोजाना 25 हजार सिलेंडरों की औसत खपत होती है. ऐसे में अब गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई हैं.

गैस एजेंसी के मैनेजर जितेंद्र ओझा ने बताया, खाड़ी देशों में युद्ध के चलते सप्लाई में देरी हो रही है. ये देरी वहीं से हो रही है. इसी वजह से समय से सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहा है. पहले जो सिलेंडर 24 घंटे से पहले पहुंचा दिए जाते थे, अब उनको पहुंचाने में 7 दिन लग रहे हैं. उनका ये भी कहना है कि लोगों में किल्लत को लेकर अफवाह भी तेजी के साथ फैली है. जितनी किल्लत को लेकर अफवाह है, उतनी किल्लत अभी नहीं है.

आपको बता दें कि लखनऊ में गैस एजेंसी के दफ्तर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. रमजान भी चल रहे हैं. ऐसे में जिनको एसपीजी सिलेंडर चाहिए, उनको काफी परेशानी हो रही है.