आगरा में शराबियों ने सिपाही अमित को खूब मारा, पकौड़े वाले के दुकान से वायरल हुआ ये वीडियो

अरविंद शर्मा

• 05:31 PM • 12 Sep 2025

उत्तर प्रदेश में आगरा के एतमादपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब आबकारी विभाग की टीम पर खुले में शराब पी रहे युवकों ने हमला कर दिया. हाईवे सर्विस रोड पर स्थित शराब के ठेके के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे.

Agra News

Agra News

Google CTA

उत्तर प्रदेश में आगरा के एतमादपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब आबकारी विभाग की टीम पर खुले में शराब पी रहे युवकों ने हमला कर दिया. हाईवे सर्विस रोड पर स्थित शराब के ठेके के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे. उन्हें रोकने पहुंचे आबकारी विभाग के सिपाहियों के साथ विवाद शुरू हो गया. इस दौरान युवकों ने मिलकर  सिपाही अमित को बीच सड़क पीट दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक, युवकों ने सिपाही अमित को बुरी तरह से पीटा है. यहां तक कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई है. इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को युवकों से बचाया. सिपाही की तहरीर पर दुकानदार और 10 अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

बीती रात करीब 9 बजे आबकारी विभाग की टीम दुकानों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान शराब के ठेके पर आबकारी निरीक्षक सुमन भदौरिया ने जांच की. पास ही पकौड़े की दुकान पर कुछ युवक शराब पी रहे थे. जब सिपाहियों ने उन्हें टोका तो युवकों और दुकानदार ने अभद्रता शुरू कर दी. विवाद बढ़ने पर सिपाही अमित को बीच सड़क पीट दिया गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में सिपाही की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: आगरा की डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में अब 30 सितंबर तक एडमिशन का मौका, नई डिटेल जान लीजिए