आगरा में फोटो डिलीट करने का झांसा देखकर लड़की को बुलाया कॉलेज, फिर किडनैप कर उसके संग जो-जो किया वो जान हिल जाएंगे

अरविंद शर्मा

• 11:14 PM • 03 Jul 2025

आगरा में कॉलेज जाने वाली एक छात्रा को कुछ युवक कई दिनों से परेशान कर रहे थे. विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा को माफी मांगने के बहाने बुलाया और उसका अपहरण कर लिया

Agra News:सांकेतिक तस्वीर

Agra News:सांकेतिक तस्वीर

Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना ने हैरान कर दिया है. यहां कॉलेज जाने वाली एक छात्रा को कुछ युवक कई दिनों से परेशान कर रहे थे. विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा को माफी मांगने के बहाने बुलाया और उसका अपहरण कर लिया. इतना ही नहीं आरोप है कि युवती को कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप भी किया गया. इस दौरान आरोपियों ने युवती की फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा. पीड़िता को बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले इस जघन्य अपराध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. पीड़िता की मां ने 22 जून 2025 को थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी के साथ कुछ युवक लंबे समय से छेड़छाड़ कर रहे थे. विरोध करने पर आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत माफी मांगने का झांसा देकर युवती को बुलाया. इसके बाद उसे अपहरण कर एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया गया. इस दौरान आरोपियों ने युवती की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर उससे 2 लाख रुपये की वसूली की.

आरोपियों की क्रूरता यहीं नहीं रुकी. फोटो-वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर युवती को दोबारा कॉलेज बुलाया गया और उसे फिर से नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया. होश में आने पर युवती ने खुद को बंधक हालत में पाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी अक्षय, सुरेश, रेवती, दिनेश और गज्जन ने पहले भी कई बार छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर पीड़िता और उसके परिवार को निशाना बनाया गया.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 3 जुलाई 2025 को रोहता नहर के पास से मुख्य आरोपी गज्जन सिंह सहित पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी नेनाना जाट, थाना सदर बाजार, आगरा के निवासी हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला 4775 करोड़ रुपये का लिंक Expressway कैसा होगा? फुल डिटेल जानिए