सूर्योदय पर सोने का रंग, दोपहर में दूधिया सफेद... आगरा में ADA ने बनाया ऐसा व्यू पॉइंट जहां से ताजमहल बदलता है कलर!

हर्ष वर्धन

• 03:25 PM • 03 Sep 2025

Taj View Point Near Mehtab Bagh: आगरा के ताजमहल का अलग नजारा देखने के लिए ADA ने मेहताब बाग के पास यमुना नदी के किनारे एक खूबसूरत व्यू पॉइंट बनाया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

Taj View Point Near Mehtab Bagh

Taj View Point Near Mehtab Bagh

Google CTA

Taj View Point Near Mehtab Bagh: आगरा के ताजमहल को देखने का एक नया और शानदार तरीका अब उपलब्ध है. आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने मेहताब बाग के पास यमुना नदी के किनारे एक खूबसूरत व्यू पॉइंट बनाया है. इस व्यू पॉइंट से आप इस ऐतिहासिक इमारत को अलग-अलग समय पर अलग-अलग नजारों में देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें...

इस खास जगह से आप सुबह सूर्योदय के समय सोने के रंग का ताजमहल, दोपहर में दूधिया सफेद ताजमहल और शाम को ढलते सूरज में फिर से सुनहरे रंग का ताजमहल देख सकते हैं. अगर आप पूर्णिमा की रात में यहां जाते हैं, तो आपको चांदनी में नहाया हुआ ताजमहल देखने का जादुई अनुभव मिलेगा.

कब तक खुला रहता है ये व्यू पॉइंट

यह व्यू पॉइंट सुबह सूर्योदय से लेकर आधी रात तक (अभी रात 10 बजे तक) खुला रहता है, जिससे आप अपनी सुविधानुसार किसी भी समय जा सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यह शुक्रवार को भी खुला रहता है, जब ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद होता है. 

क्या है इस व्यू पॉइंट का टिकट?

इस व्यू पॉइंट पर टिकट की कीमत भी काफी किफायती है. सूर्योदय से सूर्यास्त तक भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 200 रुपये का टिकट है. वहीं सूर्यास्त से रात 12 बजे तक भारतीय पर्यटकों को 200 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 500 रुपये का टिकट लेना होगा.

ये भी पढ़ें: आगरा पहुंची मिस टीन इंटरनेशनल की 24 सुंदरियां, ताजमहल को देखते ही बोलीं-वाह ताज, इट्स ब्यूटीफुल