Agra News: आगरा से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पुलिस विभाग में तैनात एक कॉन्स्टेबल ने अपनी लिव-इन पार्टनर को इस हद का तंग किया कि उसने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली. मृतका प्रियंका चौहान ने मौत को गले लगाने से पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो देखते ही देखते आगे की तरफ फ़ैल गया है. इस वायरल वीडियो में प्रियंका ने बताया कि जेबी गौतम ने किस तरह से उसको मानसिक और शारीरिक तरह से परेशान किया था. पुलिस ने अपने ही विभाग के आरोपी कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर जेल भेज दिया है.
ADVERTISEMENT
शादी का वादा कर बनाए संबंध?
आत्महत्या करने से पहले प्रियंका ने एक वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवती ने आरोप लगाया कि कॉन्स्टेबल जेबी गौतम ने उससे शादी का वादा किया था और पिछले 4 साल से इसी झांसे में रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. युवती का आरोप था कि कॉन्स्टेबल अब उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया.
पिता ने केस दर्ज करा ये सब कहा
प्रियंका के पिता योगेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी बेटी पिछले चार साल से कानपुर देहात निवासी जेबी गौतम के साथ लिव-इन में रह रही थी. पिता का आरोप है कि इस संबंध के बारे में जेबी गौतम के परिवार वालों को भी जानकारी थी. जब प्रियंका ने शादी का दबाव बनाया, तो जेबी गौतम और उसके परिजनों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इसी प्रताड़ना की वजह से प्रियंका ने 11/12 मार्च 2026 की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी अली अब्बास ने आरोपी कॉन्स्टेबल जेबी गौतम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़ें: स्कूल की बस का फर्श था टूटा, झटका लगा और नीचे गिर गई 9 साल की नैना, बच्ची को मिली दर्दनाक मौत
ADVERTISEMENT









