'चाचा बहुत बड़े अंतर से चुनाव जीत रहे'... बदायूं पहुंचे शिवपाल यादव तो समर्थक ये बोले

यूपी तक

15 Mar 2024 (अपडेटेड: 15 Mar 2024, 04:45 PM)

बदायूं लोकसभा चुनाव (Badaun Lok Sabha Chunav) दिलचस्प हो गया है. दरअसल बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने चाचा और वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को मैदान में उतारा है. 

Google CTA

Politics: बदायूं लोकसभा चुनाव (Badaun Lok Sabha Chunav) दिलचस्प हो गया है. दरअसल बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने चाचा और वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को मैदान में उतारा है. 

यह भी देखें...

सपा द्वारा लोकसभा चुनाव का टिकट दिए जाने के करीब 22 दिन बाद शिवपाल सिंह यादव बदायूं पहुंचे हैं. पूरे लश्कर के साथ शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं में एंट्री की है. बदायूं आते ही शिवपाल ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार को आड़े हाथों लेना भी शुरू कर दिया है. वह चुन-चुन कर भाजपा सरकार पर निशाने साध रहे हैं.

शिवपाल सिंह यादव के बदायूं पहुंचने के बाद वहां के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी जोश आ गया है. सपा समर्थक भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. UP तक ने सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बात की और जानना चाहा कि शिवपाल सिंह यादव के मैदान में उतरने के बाद बदायूं का किला कितनी आसानी से फतह हो पाएगा?

इस दौरान सपा नेताओं ने साफ कहा कि चाचा शिवपाल सिंह यादव बदायूं में बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं. इसके साथ ही सपा समर्थकों ने यहां तक कह डाला कि बदायूं में शिवपाल यादव के उतरने के बाद अब चुनावी संग्राम में आस-पास कोई नहीं है. यहां से चाचा ही बड़ी जीत हासिल करके दिल्ली जाएंगे. जानिए सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शिवपाल यादव के बदायूं सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने पर क्या-क्या बोला? ऊपर दिए गए वीडियो में देखिए पूरी बात