UP Loksabha Election News: इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले फेज (19 अप्रैल) की वोटिंग में अब बेहद ही कम ही समय बचा है. 80 लोकसभा वाले राज्य उत्तर प्रदेश में हर पार्टी बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करना चाहती है. इसलिए ऐसा कहा जाता है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है. बता दें कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले NDA, समाजवादी पार्टी (SP) के नेतृत्व वाले 'INDIA' और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. यूपी में NDA और 'INDIA' ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. मगर अभी कुछ हाई प्रोफाइल ऐसी सीटें हैं, जिनपर दोनों गठबंधनों ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. आइए आपको खबर में आगे बताते हैं, वो कौनसी सीटे हैं, जिनपर प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है.
ADVERTISEMENT
कौनसी 5 हाई प्रोफाइल सीटों हैं जिनपर ऐलान होना बाकी है?
1. रायबरेली
2. इलाहाबाद
3. कैसरगंज
4. फूलपुर
5. कौशांबी
रायबरेली कांग्रेस के लिए तो कैसरगंज भाजपा के लिए बनी मंथन का विषय
आपको बता दें कि रायबरेली से अब तक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव लड़ती आई हैं. वर्तमान में सोनिया रायबरेली से सांसद हैं. मगर स्वास्थ्य संबंधी कारणों के वजह से अब उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. सोनिया के चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद से अब तक कांग्रेस यहां पर अपना प्रतयाशी नहीं ढूंढ पाई है. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि सोनिया की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं. हालांकि, अभी इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
भाजपा कैसरगंज सीट पर किसे उतारेगी?
भाजपा ने यूपी में अब तक 60 से ज्यादा उम्मीदवारों का ऐलान किया है. मगर कैसरगंज सीट पर अभी तक नाम का ऐलान नहीं हुआ है. वर्तमान में यहां से भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह सांसद हैं. यूपी के सियासी गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा अभी यही है कि यहां से भाजपा बृजभूषण शरण सिंह को टिकट देगी या नहीं?
ADVERTISEMENT











