RO ARO 2023 Result: अनिल पांडेय ने किया टॉप, जानिए मेरिट लिस्ट में क्या है खास

RO ARO 2023 Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आरओ-एआरओ 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. अनिल पांडे ने परीक्षा में टॉप किया है. जानें विभागवार चयनित अभ्यर्थियों की सूची और टॉप-10 नाम.

यूपी तक

• 04:25 PM • 06 Apr 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 6 अप्रैल 2026 को बहुप्रतीक्षित आरओ-एआरओ (RO/ARO) 2023 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. साल 2024 में पेपर लीक के चलते रद्द हुई इस परीक्षा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दोबारा शुचितापूर्ण ढंग से कराया गया था. इस बार के परिणामों में पुरुष अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है, जहाँ टॉप-10 सूची में 8 लड़कों ने स्थान बनाया है.

यह भी पढ़ें...

ये हैं यूपी के टॉप-10 होनहार

समीक्षा अधिकारी परीक्षा में अनिल पांडे ने पहली रैंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. टॉप-10 की सूची इस प्रकार है:

  • अनिल पांडे (प्रथम स्थान)
  • आदित्य प्रताप सिंह
  • लक्ष्मी वर्मा (महिला वर्ग में टॉपर)
  • नीलेश कुमार सिंह
  • सूरज नारायण मिश्रा
  • शिवांशु शर्मा
  • ऋषु शामली
  • शिवम पचौरी
  • मंगल सिंह
  • शिवम शुक्ला

विभागवार चयन की स्थिति

आयोग ने अलग-अलग विभागों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है:

  • सचिवालय (समीक्षा अधिकारी): कुल 322 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.
  • UPPSC आयोग (समीक्षा अधिकारी): कुल 13 पदों पर चयन हुआ है, जिसमें भानु मिश्रा पहले, जिज्ञांशु मिश्रा दूसरे और दिव्य मोहन सिंह तीसरे स्थान पर हैं.
  • राजस्व परिषद (Board of Revenue): समीक्षा अधिकारी के लिए 3 पदों (दिग्विजय सिंह, शुभम वर्मा और विनय कुमार) पर चयन हुआ है.
  • सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO): राजस्व परिषद में कुल 23 पदों पर चयन हुआ है, जिसमें कुंवर शिवम सिंह टॉपर रहे. वहीं यूपीपीएससी आयोग में 16 एआरओ का चयन हुआ है, जिसमें गणेश त्रिपाठी पहले स्थान पर हैं.

पेपर लीक से परिणाम तक का संघर्ष

बता दें कि इस भर्ती का विज्ञापन साल 2023 में आया था. 2024 में आयोजित परीक्षा के दौरान पेपर लीक की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद युवाओं ने भारी आंदोलन किया था. मुख्यमंत्री के आदेश पर परीक्षा निरस्त कर दोबारा कराई गई. लंबे इंतजार और कड़े संघर्ष के बाद आज सफल अभ्यर्थियों के घरों में जश्न का माहौल है. प्रयागराज और अन्य शिक्षा केंद्रों पर तैयारी कर रहे छात्रों ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.