UP Board 12th Result: 12वीं की टॉपर महक जायसवाल की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

यूपी तक

• 01:05 PM • 25 Apr 2025

UP Board 12th topper marksheet: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है.

UP Board 12th topper marksheet.

UP Board 12th topper marksheet.

Google CTA

उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है.वह बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की छात्रा हैं. वहीं जालौन के यश प्रताप सिंह ने 10वीं में टॉप किया है. उन्हें 97.83 अंक मिले हैं. आपको बता दें कि इस बार 10वीं में 90.11% और 12वीं में 81.15% छात्र पास हुए हैं.

यह भी पढ़ें...

यहां नीचे देखिए 12वीं की टॉपर की मार्कशीट

UP Board Class 10th, 12th Result 2025 Live: बड़ी खबर! यूपी बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, देखें किसने किया टॉप


ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें मार्कशीट का हार्ड कॉपी अपने संबंधित स्कूलों से ही मिलेगी. बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अपने नंबरों से जो छात्र संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें अपनी काॅपियों की जांच फिर से कराने का मौका दिया जाएगा.    

कब हुई थी परीक्षा 

इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू हुई थी. इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ एक ही दिन शुरू हुई थीं. यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी.

54 लाख से अधिक स्टूडेंट ने दी परीक्षा

इस साल 54 लाख से अधिक छात्र और छात्राओं ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया है. आंकड़ों की बात करें तो इस साल 10वीं यानी हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 2740151 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. जबकि इंटर की परीक्षा में 26.98 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं.