ICSE 12th topper Sangini marksheet: आगरा की 12वीं की टॉपर संगिनी के नंबर और मार्कशीट देख चौंक जाएंगे आप

यूपी तक

02 May 2025 (अपडेटेड: 02 May 2025, 12:37 PM)

ICSE 12th topper Sangini marksheet: ICSE 12वीं की टॉपर आगरा की संगिनी मेहरोत्रा ने 99% अंक हासिल कर सबको चौंका दिया है.  जानिए उनकी मार्कशीट, रणनीति और भविष्य की योजना.

Sangini Mehrotra Marksheet

Sangini Mehrotra Marksheet

Google CTA

ICSE 12th topper Marksheet: गर्मी की तपिश हो या बोर्ड परीक्षा की टेंशन, जब मेहनत जुनून बन जाए, तो नतीजे खुद-ब-खुद चमकने लगते हैं. ICSE बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजों ने इस बार भी कई परिवारों को खुशियां दीं, लेकिन आगरा की संगिनी मेहरोत्रा ने 99% अंक लाकर सबका ध्यान खींच लिया. सेंट कॉनरेड्स स्कूल की इस छात्रा संगिनी ने साबित कर दिया कि सही रणनीति से अगर आप परिक्षा की तैयारी करें, तो नतीजे अपने आप आपके पक्ष में आएंगे. संगिनी की मार्कशीट देखकर लोग दंग हैं और उनके घर इस वक्त बधाइयों का तांता लग गया है. 

यह भी पढ़ें...

किस विषय में कितने नंबर?

संगिनी ने हर विषय में शानदार प्रदर्शन किया:

  • इंग्लिश: 99 अंक
  • हिंदी: 98 अंक
  • मैथ्स: 97 अंक
  • फिजिक्स: 100 अंक
  • केमिस्ट्री: 99 अंक
  • क्या थी संगिनी की रणनीति?

संगिनी बताती हैं कि उन्होंने रटने के बजाय विषयों को समझने की कोशिश की. हर टॉपिक को धीरे-धीरे गहराई से पढ़ा और समय का सही प्रबंधन किया.

आगे क्या है संगिनी की योजना?

संगिनी ने बताया है कि उनका सपना एक अच्छा पत्रकार बनना है. संगिनी ने इसके पीछे का कारण बताया कि पत्रकार बनने के बाद वह समाज की समस्याओं को मजबूती से उठा सकेंगी ताकि बदलाव आ सके.

कौन-कौन है संगिनी के परिवार में?

जानकारी मिली है कि उनके पिता सौरभ मेहरोत्रा रेलवे में कार्यरत हैं, जबकि मां गृहिणी हैं और बड़ी बहन एक निजी कंपनी में HR हैं. वहीं, अब पूरा परिवार संगिनी की इस सफलता पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है.