असम राइफल्स ने 354 पदों पर निकाली भर्ती, आज से आवेदन शुरू, वारंट ऑफिसर- हवलदार-राइफलमैन बनने का मौका

अभय राठौर

15 Nov 2026 (अपडेटेड: 15 Nov 2026, 03:43 PM)

Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के तहत ग्रुप सी के 354 पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं और 12वीं पास योग्य पुरुष उम्मीदवार 14 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती में वारंट ऑफिसर, हवलदार और राइफलमैन के पद शामिल हैं.

Assam Rifles Recruitment 2026 (AI Generated)

Assam Rifles Recruitment 2026 (AI Generated)

Google CTA

Assam Rifles Recruitment 2026: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. असम राइफल्स ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती निकाली है. ग्रुप 'सी' के अंतर्गत आने वाले 354 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें वारंट ऑफिसर, हवलदार और राइफलमैन के पद शामिल हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

इस भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन 3 नवंबर 2026 को जारी किया गया था. इससे पहले 21 सितंबर को जारी भर्ती विज्ञापन को 30 अक्टूबर 2026 को रद्द कर दिया गया था. अब नए नोटिफिकेशन के आधार पर आवेदन मांगे गए हैं. जानकारी के मुताबिक भर्ती रैली 18 जनवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है. 

जरूरी तारीखें

Event Date
Earlier Notification Date 21 September 2026
Earlier Notification Canceled 30 October 2026
Fresh Notification Released 3 November 2026
Online Application Starts 15 November 2026
Last Date to Apply Online 14 December 2026
Last Time for Application 11:59 PM
Recruitment Rally Begins 18 January 2027 onwards (Tentative)

354 पदों पर होगी भर्ती

असम राइफल्स की इस भर्ती में 354 पद भरे जाएंगे. इनमें वारंट ऑफिसर के 129 पद, हवलदार के 6 पद और राइफलमैन के 219 पद शामिल हैं. यह सभी पद ग्रुप सी के अंतर्गत आते हैं. पदों का बंटवारा अलग-अलग तकनीकी और ट्रेड्समैन श्रेणियों में किया गया है.

श्रेणी के अनुसार अगर देखें तो 145 पद अनारक्षित वर्ग के लिए रखे गए हैं. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 97, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 53, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 25 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 34 पद हैं.

यहां क्लिक करके देखें नोटिफिकेशन

जरूरी शैक्षणिक योग्ता

असम राइफल्स द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर केवल योग्य भारतीय पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं. असम राइफल्स में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता तय की गई है.

  • वारंट ऑफिसर पद के लिए 12वीं पास होने के साथ तय की गई संबंधित योग्यता जरूरी है.
  • राइफलमैन के तकनीकी ट्रेड्स के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI या निर्धारित तकनीकी योग्यता मांगी गई है.
  • स्टोर कीपर टेक्निकल पद के लिए मैट्रिक पास होना जरूरी है. इसके साथ निर्धारित विषयों और अन्य शर्तों को पूरा करना होगा.
  • ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन पद के लिए 12वीं पास होने के साथ संबंधित तकनीकी या मेडिकल योग्यता जरूरी है.
  • फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए निर्धारित 12वीं या डिग्री के साथ तकनीकी योग्यता होनी चाहिए.
  • राइफलमैन मेसन पद के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड और स्किल की शर्तें पूरी करनी होंगी.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले अपने पद के अनुसार आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पूरी योग्यता जरूर देख लें.

पदों के अनुसार तय उम्र

इस भर्ती में पद के अनुसार उम्र सीमा अलग-अलग रखी गई है. राइफलमैन के पदों के लिए सामान्य उम्र सीमा 18 से 23 साल है. वहीं कुछ वारंट ऑफिसर पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 25 साल रखी गई है. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में कोई छूट नहीं दी जाएगी. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी.

आवेदन फीस कितनी लगेगी

असम राइफल्स भर्ती के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. वहीं SC, ST और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन फीस शून्य रखी गई है. 

इन चरणों को पास करके होगा चयन

असम राइफल्स की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट यानी PST, इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा. जब इन दोनों में सफल हो जाएंगे फिर उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) में शामिल होना होगा.

इसके बाद संबंधित पदों के लिए ट्रेड या स्किल टेस्ट लिया जाएगा. चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच भी शामिल है. सभी चरण पूरे होने के बाद तय चयन नियमों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

राइफलमैन और हवलदार की सैलरी

असम राइफल्स में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार सैलरी मिलेगी. राइफलमैन के पदों को पे लेवल-3 में रखा गया है. इस पद पर वेतनमान 21700 रुपये से 69100 रुपये तक है.

वहीं हवलदार के पद पे लेवल-4 के तहत आते हैं. इनका वेतनमान 25500 रुपये से 81100 रुपये तक है. बेसिक सैलरी के अलावा चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार मिलने वाले भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेगी. वास्तविक मासिक वेतन पद, भत्तों, कटौती और तैनाती की जगह पर निर्भर करेगा.

ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप्स

  1. सबसे पहले असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाएं.
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन सेक्शन को खोलें.
  3. इसके बाद टेक्निकल और ट्रेड्समैन रिक्रूटमेंट के लिंक पर क्लिक करें.
  4. वहां दी गई पात्रता की सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें.
  5. अब अपने सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सही-सही दर्ज करें.
  6. अपने आवश्यक दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें.
  7. यदि लागू हो, तो निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  8. सबमिट करने से पहले अपने भरे हुए फॉर्म की सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें.
  9. इसके बाद अपने आवेदन को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें.
  10. अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म और पेमेंट रसीद को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: RRB ने स्टेशन मास्टर के लिए निकाली वैकेंसी, 1265 पदों पर होगी भर्ती, 25 नवंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म