पत्नी के सामने पति ने पड़ोसी को चाकू से गोदकर मारा, फिर तालाब में फेंकी बॉडी, दिवाली के झगड़े का 7 दिन बाद लिया बदला!

मनुदेव उपाध्याय

• 12:32 PM • 15 Nov 2026

बागपत में दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद के सात दिन बाद पड़ोसी ने कपिल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया. परिजनों का आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपी की पत्नी भी मौजूद थी. हत्या का खुलासा तब हुआ, जब कपिल का भाई तालाब में कचरा डालने पहुंचा और उसे पानी में एक पैर दिखाई दिया.

कपिल (फाइल फोटो)

कपिल (फाइल फोटो)

Google CTA

Baghpat Murder Case: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर हुआ विवाद सात दिन बाद हत्या की वजह बन गया. आरोप है कि पड़ोसी ने मजदूरी करने जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया. परिजनों का आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपी की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी और उसके सामने ही युवक पर हमला किया गया. हत्या का खुलासा तब हुआ, जब मृतक का भाई तालाब में कचरा डालने पहुंचा और उसे पानी में एक पैर दिखाई दिया. शव बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान कपिल के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें...

दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर हुआ था विवाद

हत्या की यह वारदात बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कलां गांव की है. यहां रहने वाले कपिल का अपने पड़ोसी जोगिंदर से दिवाली की रात विवाद हुआ था. परिजनों के मुताबिक दोनों के मकान आमने-सामने हैं. दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान जोगिंदर ने आरोप लगाया था कि पटाखा उसे लगा है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था. आरोप है कि उस समय जोगिंदर ने तमंचे की बट से कपिल पर हमला कर उसे घायल कर दिया था. बाद में गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया. हालांकि, परिजनों का कहना है कि समझौते के बाद भी जोगिंदर के मन में रंजिश बनी हुई थी.

यह भी पढ़ें- कानपुर में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर 22 साल के संभव खंडेलवाल की मौत, आखिरी मैसेज में लिखा था 'Don't Come'

 

मजदूरी पर जाते समय रास्ते में घेरकर किया हमला

परिजनों के मुताबिक दिवाली के विवाद के करीब सात दिन बाद कपिल मजदूरी करने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान जोगिंदर ने उसे रास्ते में घेर लिया. आरोप है कि पहले कपिल के साथ मारपीट की गई और फिर उस पर चाकू से कई वार किए गए. हमले में उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने शव को पास के तालाब में फेंक दिया. परिवार का आरोप है कि इस पूरी वारदात के दौरान जोगिंदर की पत्नी भी उसके साथ मौजूद थी. वह अपने सामने पति को कपिल पर चाकू से हमला करते देखती रही. परिजनों का दावा है कि हत्या के बाद शव को तालाब में फेंकने के दौरान भी वह मौके पर खड़ी थी.

भाई कचरा डालने पहुंचा तो तालाब में दिखा पैर

कपिल के घर नहीं लौटने पर परिवार को शुरुआत में घटना की जानकारी नहीं थी. हत्या का खुलासा बेहद चौंकाने वाले तरीके से हुआ. कपिल का भाई तालाब में कचरा डालने पहुंचा था. इसी दौरान उसकी नजर पानी में दिखाई दे रहे एक पैर पर पड़ी. उसे शक हुआ तो उसने आसपास के लोगों को बुलाया. इसके बाद तालाब में तलाश की गई तो वहां एक युवक का शव मिला. बाहर निकालने पर उसकी पहचान कपिल के रूप में हुई. शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद आरोपी पक्ष उनके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में था.

यह भी पढ़ें- ओवैसी ने सपा के PDA को बताया 'पलट दिया अखिलेश', चंद्रशेखर को CM चेहरा बनाने की भी बताई वजह

 

परिजन बोले- समझौते के बाद भी बनी रही रंजिश

मृतक की परिजन सुमन ने बताया कि दिवाली के दिन पटाखा जलाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था. उन्होंने कहा, 'दोनों के मकान आमने-सामने हैं. उसी दिन विवाद हुआ था और कपिल पर तमंचे की बट से हमला किया गया था. बाद में मामले में समझौता हो गया था. लेकिन अब उसी रंजिश के चलते जब वह मजदूरी पर जा रहा था, तो उसे घेर लिया और उसकी हत्या कर दी गई. जब उसकी हत्या हुई, तब आरोपी की पत्नी भी साथ खड़ी थी और उसी के सामने शव को तालाब में फेंक दिया गया.'

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

सीओ सदर बागपत डॉ. सुकन्या शर्मा के मुताबिक सरूरपुर कलां में एक युवक की हत्या की सूचना मिलने पर कोतवाली बागपत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया 'मौके पर ज्ञात हुआ कि मृतक कपिल निवासी ग्राम सरूरपुर कलां की उसके पड़ोसी छोटू उर्फ जोगिंदर द्वारा चाकू से वार कर हत्या कर दी गई है.' पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों की शिकायत पर जोगिंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.