पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

पंजाब एंड सिंध बैंक LBO भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन, जानकारी भरना, फोटो-हस्ताक्षर अपलोड और शुल्क भुगतान की पूरी प्रक्रिया आसान स्टेप्स में की जाती है.

यूपी तक

05 Apr 2026 (अपडेटेड: 05 Apr 2026, 04:53 PM)

follow google news

Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: अगर आप भारत के किसी सरकारी बैंक में नौकरी करने की छाह रखते हैं तो ये खबर आपके मतलब की है. पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के तहत कुल 1000 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाकर 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट का इंतजार न करें. 

यह भी पढ़ें...

इन राज्यों में होगी भर्ती 

आपको बता दें की पंजाब एंड सिंध बैंक की इस भर्ती के तहत देश के कई राज्यों में कुल 1000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती में सबसे अधिक (200) पद उत्तर प्रदेश के लिए तय किए गए हैं. इसके अलावा गुजरात में 125, पंजाब में 100, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 80-80, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 60-60 पदों पर भर्ती होगी. वहीं तमिलनाडु में 65, तेलंगाना में 30, पश्चिम बंगाल में 30, असम में 50, हिमाचल प्रदेश में 20, अरुणाचल प्रदेश में 15, झारखंड और केरल में 10-10 तथा नागालैंड में 5 पद तय किए गए हैं.

ये लोग कर सकेंगे अप्लाई 

लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास किसी शेड्यूल कमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक में कम से कम 18 महीने का ब्रांच अनुभव होना चाहिए.

ऐज लिमिट की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है. यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 मार्च 1996 से पहले और 1 मार्च 2006 के बाद नहीं होना चाहिए. हालांकि,  आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 3 से 5 साल तक की छूट दी  जाएगी.

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा. इन सभी चरणों के आधार पर लास्ट मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा.

लिखित परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें इंग्लिश लैंग्वेज, बैंकिंग नॉलेज, जनरल अवेयरनेस/इकोनॉमी और कंप्यूटर एप्टीट्यूट से जुड़े प्रश्न होंगे. बता दें कि सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 48480 से 85920 रुपये प्रतिमाह तक का सालार दी जाएगी. 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. वहीं सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाएं.

होमपेज पर जाकर रिक्रूटमेंट सेक्शन में उपलब्ध Local Bank Officer (LBO) भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद नई रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें.

अब अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगइन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.

निर्धारित साइज में अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.

अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.

फॉर्म सबमिट करने से पहले उसका प्रीव्यू अच्छी तरह जांच लें ताकि कोई गलती न रह जाए.

अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: CBSE Result 2026 Update: कभी भी जारी हो सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, बोर्ड की नई व्यवस्था के चलते बदल सकता है शेड्यूल