BARC में 105 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, हर महीने मोटी सैलरी पाने के लिए इस डेट के पहले करें अप्लाई

BARC JRF Recruitment 2026: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 के लिए 105 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. चयनित उम्मीदवारों को 37,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा. इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

यूपी तक

• 12:22 PM • 11 Mar 2026

follow google news

BARC JRF Recruitment 2026: रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे  हैं. इस फेलोशिप के तहत विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में शोध कार्य के लिए कुल 105 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी BARC की आधिकारिक वेबसाइट www.barc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

105 पदों पर होगी भर्ती

BARC द्वारा जारी इस फेलोशिप प्रोग्राम के तहत कुल 105 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को पहले दो सालों तक 37000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. इसके बाद अगर उम्मीदवार का प्रदर्शन संतोषजनक रहता है तो उनकी जूनियर रिसर्च फेलोशिप को सीनियर रिसर्च फेलोशिप (SRF) में अपग्रेड किया जा सकता है. इसके बाद स्टाइपेंड बढ़ाकर 42000 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा. इस भर्ती के लिए इंटरव्यू जून-जुलाई 2026 के बीच आयोजित किए जा सकते हैं. 

क्या है योग्यता और आयु सीमा

इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमएससी, इंटीग्रेटेड एमएससी, बीएस-एमएस (डुअल डिग्री) या बीएस की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास UGC-CSIR-NET फेलोशिप, JEST स्कोर, ICMR-JRF टेस्ट, ICAR-JRF टेस्ट, DBT-JRF बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट, या फिजिक्स, केमिस्ट्री, लाइफ साइंस अथवा बायोटेक्नोलॉजी में वैध GATE स्कोर या JGEEBILS का स्कोरकार्ड होना चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 28 साल तय की गई है.

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

BARC JRF 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले आवेदनों की जांच कर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और सिलेक्शन इंटरव्यू की परफॉरमेंस के आधार पर किया जाएगा.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

BARC JRF 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. इस शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है. हालांकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार आवेदन शुल्क में छूट दी  जाएगी. ध्यान रखें कि अगर आवेदन संख्या जनरेट होने के बाद भी शुल्क का भुगतान नहीं किया गया तो आवेदन फॉर्म मान्य नहीं माना जाएगा.

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवारों को BARC की आधिकारिक वेबसाइट barcocesexam.in पर जाना होगा. 

वेबसाइट के Career या Vacancy सेक्शन में जाकर Junior Research Fellowship (JRF) से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा. 

आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. 

रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसकी मदद से लॉगिन करना होगा. 

लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में नाम, श्रेणी, पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और प्राप्त अंक जैसी सभी जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी. 

इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करने होंगे. 

सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. 

आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें. 

यह भी पढ़ें: UPPCB Recruitment 2026: यूपी के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में निकली बड़ी भर्ती! शानदार सैलरी पाने के लिए तुरंत करें अप्लाई