NEET UG 2026 Re Exam: मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाले नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 का री-एग्जाम रविवार 21 जून को देश के कई शहरों में आयोजित होने जा रही है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस एग्जाम को बिना किसी गड़बड़ी के और पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. एग्जाम के दिन कोई दिक्कत न आए, इसके लिए आज यानी 20 जून को पूरे देश के परीक्षा केंद्रों पर एक मॉक ड्रिल भी किया जाएगा. आपको बता दें कि इस साल 3 मई को हुई मुख्य परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया था, जिसकी जांच अभी सीबीआई कर रही है.
ADVERTISEMENT
लखनऊ में 35 हजार से ज्यादा छात्र होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी एग्जाम की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. बता दें की लखनऊ में कल होने वाली इस परीक्षा के लिए कुल 75 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जहां 35 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा में बैठेंगे. परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक रहेगा, यानी छात्रों को पेपर हल करने के लिए कुल 3 घंटे 20 मिनट का समय मिलेगा. पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में होगी.
केंद्रों के बाहर सुरक्षा और पुलिस के कड़े नियम
लखनऊ पुलिस लाइन में संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) बबलू कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई जरूरी निर्देश दिए. नए नियमों के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों के 50 मीटर के दायरे में किसी भी गाड़ी को पार्क करने की इजाजत नहीं होगी, यानी इस पूरे इलाके को नो-पार्किंग जॉन बना दिया गया है.
इसके साथ ही, एग्जाम सेंटर के बाहर किसी भी फालतू व्यक्ति को भीड़ लगाने या खड़े होने नहीं दिया जाएगा और ऐसे लोगों को पुलिस तुरंत वहां से हटा देगी. हालांकि छात्रों के माता-पिता या अभिभावकों को केंद्र के बाहर रुकने की छूट दी गई है. सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए जिन परीएग्जाम सेंटर की बाउंड्री वॉल छोटी है, उनके बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे ताकि बाहर से कोई भी गड़बड़ी न कर सके. पुलिस प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि पूरी परीक्षा के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
परीक्षा केंद्र में क्या ले जाएं और क्या नहीं?
परीक्षा में किसी भी तरह की धोखाधड़ी या नकल को रोकने के लिए इस बार नियमों को काफी सख्त किया गया है. छात्रों को एग्जाम सेंटर के अंदर सिर्फ अपनी जरूरी चीजें ही ले जाने की इजाजत होगी जिसमें उनका एडमिट कार्ड, पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है. इनके अलावा किसी भी अन्य चीज को अंदर ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. छात्र इस बात का खास ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी दूसरा इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना पूरी तरह से मना है.
देश भर में 22 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा
एनटीए के मुताबिक, यह एग्जाम पुराने तरीके से यानी पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा. एग्जाम का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा. इस बार सुरक्षा और निगरानी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं ताकि एग्जाम पूरी तरह सुरक्षित रहे.
ADVERTISEMENT










