UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता कार्यालय में 'कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A' और 'सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर' के 12 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
ADVERTISEMENT
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो जाएगी. फीस के साथ फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2026 है. इस भर्ती परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार योग्य है, जिन्होंने PET-2025 का आयोग द्वारा जारी स्कोर कार्ड है.
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
- इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो जाएगी.
- उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं.
- अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उसमें 5 अक्टूबर 2026 तक सुधार किया जा सकता है.
जानिए कौन कर सकता है आवेदन
इस मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) का आयोग द्वारा जारी स्कोर कार्ड है. उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी-2025 (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. पीईटी में शून्य या उससे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते.
कितना है आवेदन शुल्क
सभी श्रेणी के उम्मीदवारों (सामान्य, ओबीसी, एससी, और एसटी) को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए मात्र 25 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. शॉर्टलिस्ट होने के बाद सभी अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए अलग से फीस लगेगी.
उम्मीदवारों की तय आयु सीमा
- इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी.
- आरक्षित वर्ग से आने वाले सभी उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी.
उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने का प्रोसेस
उम्मीदवारों को PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसमें कुल पदों के 15 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा. मुख्य परीक्षा (मेंस एग्जाम) के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
शानदार मिलेगी सैलरी
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये (ग्रेड पे 2400) प्रतिमाह वेतन मिलेगा. सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर लेवल 2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये (ग्रेड पे 1900) प्रतिमाह शानदार सैलरी मिलेगी.
आवेदन के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा या DOEACC/NIELIT से 'O' लेवल प्रमाण पत्र और कम्प्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है.
सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर: इसके लिए भी ग्रेजुएशन (स्नातक) के साथ कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा या 'O' लेवल प्रमाण पत्र जरूरी है. हालांकि, इस पद के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में केवल 2 साल का अनुभव मांगा गया है.
ADVERTISEMENT











