शादीशुदा नेता आंचल मिश्रा के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर ने उनका खौफनाक हाल कर दिया

Anchal Mishra Shravasti Murder: श्रावस्ती में लापता महिला किसान नेता आंचल मिश्रा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. प्रेमी सूरज वर्मा ने पैसों के विवाद में हत्या कर शव को जंगल में जला दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी तक

• 01:10 PM • 06 Mar 2026

follow google news

श्रावस्ती जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां 15 दिनों से लापता महिला किसान नेता आंचल मिश्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने जंगल से उनका जला हुआ कंकाल बरामद किया है. यह पूरी घटना किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म की तरह लगती है, जिसमें प्रेम, पैसा और धोखा शामिल है. आपको बता दें कि 25 वर्षीय आंचल मिश्रा 17 फरवरी 2026 को घर से यह कहकर निकली थीं कि वे भिनगा में किसान यूनियन की बैठक में जा रही हैं. जब वे वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने 19 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. 

यह भी पढ़ें...

जंगल में मिला नरकंकाल

करीब दो हफ्ते बाद, ग्रामीणों ने ककरदरी रेंज के जंगल में जले हुए कपड़े और मानव अवशेष देखे. मौके पर पहुंचे परिजनों ने जूतों और कपड़ों के आधार पर पहचान की कि वह अवशेष आंचल मिश्रा के ही हैं. पुलिस की जांच में सामने आया कि आंचल मिश्रा का सूरज वर्मा नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोप है कि आंचल सूरज से पैसे मांगती थीं और पैसे न देने पर शिकायत की धमकी देती थीं. इसी विवाद के चलते 17 फरवरी को सूरज ने गुस्से में आकर आंचल की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने शव को जंगल में ले जाकर जला दिया ताकि सबूत मिटाए जा सकें. 

आंचल के पति संतोष मिश्रा ने सूरज वर्मा पर शक जताया था. हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद भी सूरज परिजनों के साथ आंचल को ढूंढने का नाटक करता रहा. मोबाइल लोकेशन और सख्ती से पूछताछ के बाद सूरज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.