बरेली में सहेलियों ने ही भाई से कराया 10वीं क्लास की दोस्त का रेप, वीडियो भी बना लिया!

Bareilly Rape Case: बरेली में दोस्ती हुई तार-तार! दो सहेलियों ने अपने ही भाई अनस के साथ मिलकर सखी का जीवन बर्बाद किया. नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी, देखिए यूपी तक पर.

यूपी तक

• 04:34 PM • 17 Feb 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के बरेली से दोस्ती और भरोसे के कत्ल की एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दो सहेलियों ने अपनी ही सखी को धोखे से घर बुलाकर अपने भाई से उसका रेप करवाया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया. 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को उसकी दो सहेलियां (दूसरे समुदाय की) बहला-फुसलाकर अपने घर ले गईं. आरोप है कि छात्रा को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया, जिसके बाद सहेलियों के सगे भाई अनस ने उसके साथ रेप किया. 

यह भी पढ़ें...

पूरी वारदात का वीडियो बनाया गया ताकि पीड़िता को चुप रहने के लिए ब्लैकमेल किया जा सके. पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि इस घिनौनी साजिश में आरोपी अनस के माता-पिता और उसकी दोनों बहनें भी शामिल थीं. पिता द्वारा उत्तराखंड से लौटकर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया.

मुख्य आरोपी अनस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कैमरे के सामने अपनी "गलती" स्वीकार की और माफी मांगने का ढोंग किया. पुलिस ने बताया कि अपहरण, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.