देर रात तक 18 साल के देवर ने भाभी सोहिनी संग किया डांस, सुबह झरने की पास मिली दोनों की लाश, हुआ क्या?

Mainpuri News: नगला बखतपुर में देवर-भाभी की संदिग्ध मौत. रात भर डीजे पर नाचने के बाद सुबह झरने के पास मिले शव. प्रेम प्रसंग या साजिश, जांच में जुटी पुलिस.

यूपी तक

29 Mar 2026 (अपडेटेड: 29 Mar 2026, 11:22 AM)

follow google news

मैनपुरी के नगला बखतपुर गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा दिया है. जो देवर-भाभी कुछ घंटे पहले डीजे की धुन पर थिरक रहे थे, अगली सुबह उनकी लाशें मिलने से हर कोई दंग है.

यह भी पढ़ें...

जश्न की रात और मौत की सुबह

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, बीती रात घर में खुशियों का माहौल था. पूरा परिवार मंदिर में झंडा चढ़ाने गया था. वहां से लौटने के बाद देर रात तक डीजे बज रहा था, जिस पर 18 साल का अखिलेश और उसकी भाभी सोहिनी (जिनके पति बीकानेर में काम करते हैं) अन्य परिजनों के साथ नाचते-गाते देखे गए थे. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी आखिरी रात होगी.

झरने के पास मिले शव, फैली सनसनी

अगली सुबह गांव वालों के होश तब उड़ गए जब घर से करीब 300 मीटर दूर झरने के पास दोनों के शव बरामद हुए. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए.

प्रेम प्रसंग या साजिश? पुलिस की तफ्तीश जारी

पुलिस इस मामले को कई एंगल से देख रही है. क्या यह प्रेम प्रसंग का मामला है या इसके पीछे कोई गहरी पारिवारिक साजिश है?
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत जहर से हुई, गला घोंटने से या कोई और वजह थी. पुलिस अखिलेश और सोहिनी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और मैसेज खंगाल रही है ताकि मौत से ठीक पहले की कड़ियों को जोड़ा जा सके.