संभल के शमशाद की ईंटों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, ट्यूबवेल के पास मिली लाश

Baghpat Murder News: बागपत में बर्तन बेचने वाले संभल के युवक शमशाद की ईंटों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद मोबाइल गायब, लूट या रंजिश की जांच में जुटी पुलिस. देखिए पूरी रिपोर्ट.

यूपी तक

• 01:06 PM • 17 Feb 2026

follow google news

बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान संभल जिले के रहने वाले शमशाद के रूप में हुई है. शमशाद का शव एक ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला. हत्यारों ने ईंटों से सिर कुचलकर उसकी हत्या की थी. मौके से खून से सनी कई ईंटें बरामद हुई हैं. ग्रामीणों ने जब खेतों में काम करते समय शव देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. 

यह भी पढ़ें...

मृतक शमशाद संभल का रहने वाला था और बागपत में बर्तन बेचने का काम करता था. वह पास के गौरीपुर गांव में किराए पर रहता था. घटना के बाद से शमशाद का मोबाइल फोन गायब है, जिससे पुलिस लूट या पुरानी रंजिश, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है.

एसपी बागपत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और सर्विलांस के जरिए मोबाइल लोकेशन का पता लगाया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा.