कौशांबी के अमन पटेल ने अपनी पड़ोसी कैलाशिया देवी पटेल के साथ ये क्या ही कर डाला? अब पुलिस उसे खोज रही

अखिलेश कुमार

• 04:19 PM • 25 Feb 2025

UP News: यूपी के कौशांबी में महज हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर बड़ा विवाद हो गया. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि एक परिवार में कोहराम मच गया.

Kaushambi, Kaushambi News, Kaushambi Police, up news, up viral news, Kaushambi crime, कौशांबी, कौशांबी न्यूज, यूपी न्यूज

up news

Google CTA

यूपी के कौशांबी में महज हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर युवक ने महिला के सिर पर ईट से वार करके उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. हत्या से इलाके में हड़कंप मंच गया है. इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो भारी फोर्स के साथ पुलिस मौके पर पहुची. जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. महिला की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कसिया चिकवन के पूरा गांव से सामने आया है. यहां रहने वाली कैलाशिया देवी पटेल और इनके पड़ोसी अमन पटेल के बीच सुबह हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर झगड़ा हो गया. 

इसी बात से गुस्साएं अमन पटेल ने महिला के सिर पर ईट से प्रहार कर उसे घायल कर दिया. महिला को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. मगर वहां उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी चायल सतेंद्र तिवारी समेत पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लिया. बता दें कि हत्या के बाद आरोपी मौके फरार हो गया. अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर DSP चायल सत्यम तिवारी ने बताया, कैलाशिया पटेल और उनके पड़ोसी अमन पटेल के बीच सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. अमन पटेल द्वारा ईट से वार करके महिला को घायल किया गया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. कार्रवाई की जा रही है.