मुजफ्फरनगर में युवक ने किया बकरी से कुकर्म! चिल्लाने की आवाज सुन आई महिला तो धक्का दे भागा

संदीप सैनी

• 05:57 AM • 08 Nov 2022

Muzaffarnagar crime news: मुजफ्फरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक 25 वर्षीय युवक पर अपनी पड़ोसन की बकरी के साथ कुकर्म करने का…

UP Tak
Google CTA

Muzaffarnagar crime news: मुजफ्फरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक 25 वर्षीय युवक पर अपनी पड़ोसन की बकरी के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पड़सोन पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की, तो वह उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें...

Muzaffarnagar news: महिला ने थाने में पुलिस को नामदर्ज लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी.पुलिस ने तुरंत इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह मामला चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हड़ी गांव का है, जहां की रहने वाली सलमा नाम की एक महिला ने रविवार शाम थाने में एक युवक के विरुद्ध नामदर्ज तहरीर दी थी. महिला का आरोप था कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक वसीम ने उसकी एक साल की बकरी के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने अपनी जांच में आरोप सही पाए.

युवक पर लगाई गईं गंभीर धाराएं

इसके बाद आरोपी युवक वसीम के खिलाफ धारा 377 ,504 ,506 और 3 /11 पशु क्रूरता में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि महिला ने शिकायत की थी तो युवक ने उसकी बकरी के साथ गलत काम किया है. इसके बाद केस दर्ज कर युवक को अरेस्ट किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.