पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या जेल से बाहर आएगी?

उस्मान चौधरी

30 Apr 2025 (अपडेटेड: 30 Apr 2025, 12:32 PM)

Meerut Hatyakand Update: पति सौरभ की हत्या कर शव को नीले ड्रम में छुपाने वाली मुस्कान के केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. क्या उसे अब जेल से रिहाई मिल सकती है? जानें पूरा मामला.

Muskan Pregnancy

Muskan Sahil news update.

Google CTA

Meerut Muskaan Update: उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है. अपने पति सौरभ की हत्या कर शव को ड्रम में भरकर सील करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की जमानत याचिका पर बुधवार, 30 अप्रैल को सुनवाई होनी है. दोनों आरोपियों को मेरठ जिला जेल में 19 मार्च से बंद किया गया है.

यह भी पढ़ें...

सरकारी वकील रेखा जैन की ओर से अदालत में दोनों की जमानत याचिका दाखिल की गई है. याचिका में यह दलील दी गई है कि एफआईआर काफी देर से दर्ज की गई और मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है. ऐसे में दोनों को जमानत दी जानी चाहिए. हालांकि, थानाध्यक्ष ब्रह्मपुरी ने इस याचिका पर नकारात्मक रिपोर्ट दी है और कहा है कि विवेचना अभी जारी है और गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका बनी हुई है.

क्या है सौरभ हत्याकांड?

इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोप है कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की नृशंस हत्या की. हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उसे एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया गया. पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है.

मुस्कान की प्रेग्नेंसी को हो गए हैं कितने हफ्ते और वो एक घंटा 45 मिनट तक जेल से क्यों रही बाहर?

जेल से किया गया जमानत का प्रयास

जेल में बंद मुस्कान और साहिल ने खुद प्रार्थना पत्र के माध्यम से सरकारी वकील की मांग की थी. अदालत ने वरिष्ठ अधिवक्ता रेखा जैन को उनकी ओर से केस लड़ने की जिम्मेदारी दी. उन्होंने 24 अप्रैल को कोर्ट में बेल एप्लीकेशन दाखिल की. अब बुधवार को इस पर सुनवाई होनी है.

क्या मिल सकती है जमानत?

कानूनी जानकारों के मुताबिक, मामले की गंभीरता, हत्या की नृशंसता और कथित इकबालिया बयान को देखते हुए जमानत मिलना मुश्किल माना जा रहा है. साथ ही पुलिस यह भी तर्क दे रही है कि मामले में कई सबूत अभी जुटाए जा रहे हैं और आरोपित यदि बाहर आए तो केस पर असर डाल सकते हैं.