मुरादाबाद: मंदबुद्धि लड़की का नग्न वीडियो वायरल, लड़की के पिता ने रिश्तेदार पर लगाए ये आरोप

जगत गौतम

• 03:12 PM • 22 Sep 2022

मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव में मेला देखने गई लड़की का वीडियो वायरल हो गया था. जिसमें लड़की को नग्न अवस्था में देखा…

UPTak
Google CTA

मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव में मेला देखने गई लड़की का वीडियो वायरल हो गया था. जिसमें लड़की को नग्न अवस्था में देखा गया था. मामले में लड़की के पिता ने अपने बहनोई और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. लड़की के पिता का आरोप है कि मंदबुद्धि लड़की को नग्न अवस्था में देखकर फूफा और दो अन्य ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. इधर पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

ध्यान देने वाली बात है कि पिता की तहरीर से पहले ही बहनोई ने तहरीर दी थी कि लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है. ऐसे में पिता और लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया गया. इस बयान में पिता ने रेप से साफ इनकार कर दिया. इधर मेडिकल रिपोर्ट में भी रेप की पुष्टि नहीं हुई थी.

ये है मामला

लड़की के पिता ने तहरीर में बताया की एक सितंबर की शाम 7 बजे के करीब उनकी लड़की मेला देखने घर से अचानक बाहर चली गई थी. जिसके बाद उन्होंने उसको तलाशा तो वह बाईपास पर नग्न अवस्था में मिली. जिसके बाद वह उसको घर लेकर आ गए थे. तभी लड़की के फूफा ने गांव के ही दो लोगों के साथ मिलकर नग्न अवस्था का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जिसके चलते उनकी समाज में बहुत बदनामी हुई. अपमानित किया गया. पुलिस ने लड़की के फूफा और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

मुरादाबाद: फिर एक महिला पुलिसकर्मी का वर्दी में रील हुआ वायरल, एसएसपी ने ली बैठक