लखनऊ में लुलु मॉल के सामने लड़की को बैड टच करने वाला फुरकान भाग निकला था पर एक गलती से पकड़ाया

आशीष श्रीवास्तव

• 07:34 PM • 02 Oct 2024

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के  शहीद पथ पर रविवार रात स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किर लिया है.

Lucknow News

Lucknow News

Google CTA

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के  शहीद पथ पर रविवार रात स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किर लिया है. आरोपी का नाम फुरक़ान है, जिसे पुलिस ने सीतापुर से गिरफ्तार किया है. बता दें कि लखनऊ के शहीद पथ पर एक युवती से बैड टच की घटना का वीडियो वायरल हुआ था,  जिसमें एक स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार युवक बदतमीजी करता हुआ दिख रहा था. पीड़ित युवती ने इस घटना पर थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

यह भी पढ़ें...

घटना का वीडियो हुआ था वायरल

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता एलडीए कॉलोनी थाना बिजनौर की निवासी है और थाना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक प्राइवेट जॉब करती है. घटना रविवार रात की है जब पीड़िता ऑफिस की मीटिंग के बाद करीब 10.15 बजे घर लौट रही थी. शहीद पथ के लूलू मॉल के पास इस घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि, उस वक्त सड़क पर गुजर रहे एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. 

आरोपी फुरकान हुआ गिरफ्तार

आरोपी फुरक़ान पेशे से शीशे का काम करता है.  जानकारी के मुताबिक घटना में इस्तेमाल की गई बाइक विकास नगर के रहने वाले अमरीश मौर्या की थी. अमरीश ने अपनी बाइक को गोमती नगर के एक सर्विस स्टेशन पर सर्विस के लिए दिया था. उसी दौरान, फुरक़ान भी अपनी बाइक लेकर उसी सर्विस स्टेशन पर पहुंचा था. वहां से फुरक़ान ने अमरीश की बाइक को ट्रायल के बहाने लिया और घर की ओर चला गया. रास्ते में, शहीद पथ पर उसने युवती के साथ बैड टच की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पहचान की और फुरक़ान को सीतापुर से गिरफ्तार कर लखनऊ ले आई.

वहीं इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए  एडीसीपी साउथ जोन राजेश यादव ने बताया कि,  'पीड़िता ने बिजनौर थाने में मुक़दमा दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने दो टीम गठित कर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है.'