फेसबुक पर मिले दिल! काशी से महराजगंज पहुंची प्रेमिका, मगर प्रेमी के घरवालों ने कर दी पिटाई

अमितेश त्रिपाठी

• 03:48 AM • 27 Oct 2022

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित बरगदवा क्षेत्र के एक लड़के और वाराणसी की एक लड़की के बीच फेसबुक…

uptak

uptak

Google CTA

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित बरगदवा क्षेत्र के एक लड़के और वाराणसी की एक लड़की के बीच फेसबुक पर हुआ प्यार जब परवान चढ़ा, तो प्रेमिका बनारस से चलकर प्रेमी के घर पहुंच गई. यहां पहुंचकर प्रेमिका शादी करने और घर में रहने का दबाव बनाने लगी, जिसपर नाराज प्रेमी के घर वालों ने कथित तौर पर उसकी की पिटाई कर दी. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी के घर के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है.

यह भी पढ़ें...

UP News Hindi: दरअसल, बुधवार शाम वाराणसी की रहने वाली एक युवती बरगदवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा करने लगी. हंगामा होता देख आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में एकत्रित होकर तमाशबीन बन गए. युवती युवक के घर पर शादी करने की जिद और घर में रहने का दबाव बनाने लगी.

वहीं, युवक और उसके परिजन युवती को स्वीकारने को बिल्कुल तैयार नहीं थे. हंगामे के बीच मामला मारपीट में तब्दील हो गया. सूत्रों के मुताबिक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई.

इस संबंध में बरगदवा थानाध्यक्ष चंद्रहास मिश्रा का कहना कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है. कोई तहरीर भी नहीं मिली है. किसी तरफ से कोई तहरीर प्राप्त होती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी.

महराजगंज: पति शहर में था, इधर ससुर ने बहू को प्रेमी के साथ घर में पकड़ा? पहुंची पुलिस