कॉलेज प्यार, शादी फिर पिता की मौत, मेघा-मनजीत की स्टोरी में ऐसा क्या हुआ जो हुई हत्या और शक पत्नी-साले पर आया

अरुण त्यागी

• 11:48 AM • 25 Feb 2025

UP News: पिछले दिनों बैंक कर्मचारी मनजीत मिश्रा की गोली मारकर नोएडा में हत्या कर दी गई थी. अब इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. मृतक का साला गिरफ्त में हैं और मृतक की पत्नी शक के घेरे में हैं.

Manjeet Mishra Murder Case, Noida Manjeet Mishra Murder Case, Noida, Noida News, greater noida, greater noida news, Noida Police, Noida Crime, Noida Viral news, Noida crime news

मृतक मनजीत मिश्रा और पत्नी मेघा-आरोपी साला और उसका साथी.

Google CTA

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने बैंक कर्मचारी की हत्या का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 21 फरवरी को डी पार्क तिराहे के पास बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के साले सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. मृतक की पत्नी पर भी पुलिस को शक है और उससे भी पूछताछ की जा रही है. दोनों परिवारों में आपसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है. आपको ये भी बता दें कि पुलिस को मृतक की पत्नी मेघा पर भी शक है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें...

साले ने ही जीजा को मरवा दिया

21 फरवरी को ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूल रूप से बिहार दरभंगा के थाना अलीनगर क्षेत्र के रसीदपुर गांव का रहने वाले मनजीत मिश्रा की गोली मारकर हत्या की गई थी. वह वर्तमान में गाजियाबाद के वसुंधरा में रह रहे थे. मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की. 

पुलिस जांच में सामने आया कि 2 बाइक सवार मनजीत मिश्रा का पीछा कर रहे थे और उन्होंने ही उसे गोली मारी थी और हत्याकांड को अंजाम दिया था. अब पुलिस ने बदमाशों की पहचान करते हुए नई दिल्ली के थाना आनंद विहार निवासी सचिन राठौर और जिला बागपत के संतोषपुर बाघू निवासी प्रवीण उर्फ तिल्के को अरेस्ट किया है. जांच में सामने आया है कि मृतक का साले ने ही हत्याकांड को अंजाम दिलवाया है.

पहले प्यार, फिर तकरार और अब हत्या

इस मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी ने बताया, मृतक मनजीत मिश्रा और उसकी पत्नी मेघा दोनों एक साथ इंद्रप्रस्थ कॉलेज साहिबाबाद गाजियाबाद में पढ़ते थे. साल 2017 में दोनों की जान पहचान हो गई. दोनों दोस्त बन गए और प्यार हो गया. कुछ साल बाद दोनों ने अपने रिश्ते की बात परिवार वालों को बता दी. दोनों परिवार वालों की रजामंदी से मेघा की शादी 28 जनवरी 2024 को मनजीत मिश्रा के साथ कर दी गई.

डीसीपी ने आगे बताया, शादी के 15 दिन बाद ही मनजीत मिश्रा के पिता प्रमोद मिश्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इस घटना के बाद से मनजीत मिश्रा के घर वाले मेघा को बुरा भला कहने लगे. हर दिन मेघा और मनजीत से परिजन झगड़ा करने लगे. ये दोनों परेशान रहने लगे. जांच में सामने आया है कि मेघा के भाई सचिन ने पुलिस से भी मामले की शिकायत की थी. इसके बाद मनजीन ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी.

मामले में नया मोड़ तब आया जब 20 जून 2024 को मनजीत, मेघा को उसके घर लेकर गया और बाद में वापस लेने आने की बात कहकर उसे वही छोड़ आया. मगर मनजीत मेघा को वापस लेने नहीं आया. इसके बाद मेघा के भाई सचिन ने कोर्ट में केस किया. मेघा और उसका परिवार काफी परेशान रहने लगा. मेघा के भाई ने बागपत निवासी प्रवीण के साथ मिलकर मनजीत की हत्या की साजिश रची और ये हत्या करवा दी.