मुजफ्फरनगर: 10वीं के छात्र पर नाबालिग छात्रा को लेकर भागने का आरोप, अपहरण का केस दर्ज

मुजफ्फरनगर के बरवाला गांव के 10वीं कक्षा के एक छात्र के खिलाफ नाबालिग सहपाठी के साथ भागने के आरोप में FIR दर्ज की गई है.…

भाषा

• 09:31 AM • 14 Mar 2022

follow google news

मुजफ्फरनगर के बरवाला गांव के 10वीं कक्षा के एक छात्र के खिलाफ नाबालिग सहपाठी के साथ भागने के आरोप में FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

यह भी पढ़ें...

उन्होंने कहा कि दोनों अलग-अलग जातियों के हैं. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में छात्र के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में तनाव का माहौल है.

पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों की तलाश की जा रही है.

मुजफ्फरनगर: युवती को अगवा कर ‘गैंगरेप’, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश