नींद की गोलियां दी और पेट्रोल डालकर जला दिया... बागपत में BF के साथ मिलकर निशा ने अपने पति राजीव को दी खतरनाक मौत

मनुदेव उपाध्याय

28 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Nisha Vikrant Murder Case: बागपत में पत्नी निशा और प्रेमी विक्रांत पर पति राजीव की हत्या का आरोप. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 7 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद राजीव की मौत हो गई.

Bagpat Wife Husband Murder Case

Bagpat Nisha Vikrant Murder Case

Google CTA

Bagpat Wife Husband Murder Case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध के चलते पत्नी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, पहले पति को नींद की गोलियां देकर बेहोश किया गया और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. गंभीर रूप से झुलसे युवक ने सात दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई. अब इस मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें...

पड़ोसी से प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

मामला बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव का है. यहां रहने वाले राजीव अपनी पत्नी निशा उर्फ नीशू के साथ रहते थे. आरोप है कि निशा का अपने पड़ोसी विक्रांत के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. बताया गया है कि राजीव इस रिश्ते का लगातार विरोध करता था, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया. इसी के बाद पति को रास्ते से हटाने की कथित साजिश रची गई.

पेट्रोल डालकर लगाई आग

जानकारी के मुताबिक, 20 जून की रात निशा ने पहले अपने पति राजीव को नींद की गोलियां दीं. जब वह गहरी नींद में सो गया तो उसने अपने प्रेमी विक्रांत को घर बुलाया. आरोप है कि दोनों ने मिलकर सोते हुए राजीव पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी. आग की लपटों में घिरे राजीव की चीखें सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका था. उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया.

हत्या की धाराओं में बदला केस

अस्पताल में सात दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद राजीव ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए निशा और उसके प्रेमी विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया था. शुरुआत में इस मामले में 'हत्या के प्रयास' का मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन राजीव की मौत के बाद पुलिस ने मामले में धाराओं की तरमीम करते हुए इसे हत्या के केस में बदल दिया है. अब पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.