कोर्ट से उठाकर लाए और कर दिया अनिल दुजाना का एनकाउंटर? बड़े भाई ने लगाए विस्फोटक आरोप

उस्मान चौधरी

• 08:39 AM • 05 May 2023

Anil Dujana News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को मेरठ में एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया…

UP Tak
Google CTA

Anil Dujana News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को मेरठ में एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया था. एसटीएफ चीफ अमिताभ यश के अनुसार, मेरठ के एक गांव में एसटीएफ की टीम ने दुजाना को घेर लिया था. दुजाना ने बचने के लिए टीम पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. मगर एसटीएफ चीफ के इस दावे को अनिल दुजाना के भाई ओम प्रकाश ने सिरे से खारिज कर दिया है. उनका आरोप है कि अनिल कड़कड़डूमा कोर्ट में सरेंडर करने के लिए गया था, वहां से एसटीएफ ने उसे उठाया और मेरठ लाकर एनकाउंटर कर दिया.

यह भी पढ़ें...

अनिल दुजाना के भाई ओम प्रकाश ने कहा, “ये कोर्ट कड़कड़डूमा कोर्ट में सरेंडर करने के लिए गया था…फिर इसको अलग गाड़ी में बैठाकर एनकाउंटर कर दिया. अभी उसको 20 दिन ही हुए थे जेल से आए हुए. भाई को कड़कड़डूमा कोर्ट से उठाकर लाए थे मेरठ में. इसके साथ दो लड़के (रकम और योगेश) थे उन्हें अलग कर दिया था इससे. पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी दुजाना गांव में लेकर जाएंगे.”

दुजाना के पास से ये सब बरामद हुआ

पुलिस ने दुजाना के वाहन से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है. गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र के दुजाना गांव निवासी अनिल दुजाना पर 60 से अधिक मामले दर्ज हैं जिनमें पश्चिमी उप्र के विभिन्न जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने समेत अन्य मामले शामिल हैं.