Pawan Singh emotional Song: एक्टिंग की दुनिया से लेकर सियासत के गलियारों तक, भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का जलवा इन दिनों बुलंदियों पर है. हाल ही में BJP द्वारा बिहार से एमएलसी मनोनीत किए जाने के बाद अब पवन सिंह अपने एक नए और बेहद इमोशनल अवतार को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. लंबे समय तक धमाकेदार पार्टी और बीट सॉन्ग्स देने के बाद पावर स्टार ने अपने फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए अपना नया ब्रेकअप एल्बम 'नसीब' रिलीज किया है. इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री महिमा सिंह नजर आ रही हैं जिनके साथ पिछले दिनों उनकी तीसरी शादी की अफवाहें खूब उड़ी थीं. गाने के वीडियो में सच्चे प्यार को खोने का जो दर्द पवन सिंह ने अपनी आंखों से बयां किया है उसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर फैन्स को रोने पर मजबूर कर दिया है.
ADVERTISEMENT
आंखों के आंसुओं ने जीता फैन्स का दिल
पवन सिंह का नया गाना नसीब रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है. इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह एक अलग ही रूप में दिखाई दे रहे हैं जहां वे अपनी महबूबा से बिछड़ने के गम में बुरी तरह टूटे और बिलखते नजर आ रहे हैं. अपने प्यार के लिए पवन सिंह की आंखों से बहते आंसुओं ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है. गाने का फिल्मांकन और इसके गहरे लिरिक्स इतने मजबूत हैं कि दर्शक खुद को इस अधूरे प्यार की दास्तान से जोड़ने से रोक नहीं पा रहे हैं.
महिमा सिंह के साथ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और शानदार निर्देशन
इस गाने में पवन सिंह के साथ महिमा सिंह की जोड़ी को फुल मार्क्स मिल रहे हैं. अभिनय के मामले में दोनों ही कलाकारों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जाने-माने डायरेक्टर अभय सिन्हा ने इस वीडियो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बेहद खूबसूरत लाइन लिखी 'मोहब्बत और दर्द के बगैर अधूरा है नसीब.' अभय सिन्हा के सटीक निर्देशन ने इस गाने के इमोशन को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है, जिससे गाना और ज्यादा प्रभावी बन गया है.
फैन्स बोले 'बॉस ने रुला दिया'
पवन सिंह के इस बदले हुए सैड और इमोशनल अंदाज को देखकर कमेंट सेक्शन में उनके चाहने वालों के दर्दभरे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. पवन सिंह को प्यार से 'बॉस' बुलाने वाले उनके फैन्स इस गाने को उनकी असल जिंदगी से जोड़कर भी देख रहे हैं.
एक फैन ने इमोशनल होकर लिखा 'गाना सीधा दिल को छू गया बॉस, यह सॉन्ग आपकी रियल लाइफ जैसा लग रहा है.' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया 'वाह मेरे गुरु छा गए! पार्टी सॉन्ग के बीच इस तरह का इमोशनल ब्रेकअप सॉन्ग लाकर आपने सच में रुला दिया.' इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैन्स महिमा सिंह की अदाकारी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
राजनीति और अभिनय की दोहरी पिच पर शानदार बैटिंग कर रहे पवन सिंह का यह सरप्राइज उनके करियर का एक और ब्लॉकबस्टर ट्रैक साबित हो रहा है.
ADVERTISEMENT











